पुरे विश्व में शांति के लिये महामंत्र णमोकार का सामुहिक जाप 9 अप्रेल को

0
3

पुरे विश्व में शांति के लिये महामंत्र णमोकार का सामुहिक जाप 9 अप्रेल को

राजेश जैन दद्दू
इंदौर
विश्व जैन संगठन एवं राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ जितो के हंसमुख गांधी,मंयक जैन राजेश जैन दद्दू ने संयुक्त रूप से – बताया कि वर्तमान के समय में पुरे विश्व में उठा पटक चल रही है, चाहे वह युद्ध हो, आतंकी हमला हो, कहीं पर शांति नहीं है। इससे पुरे विश्व में कई लोग दुःखी एवं हताहत हुए है एवं कितने ही परिवार उजड़ गये है, बेघर हो गये है। इन सभी सकटो से बचने के लिये जैन समाज के जितो , विश्व जैन संगठन, राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ ने पिछले वर्ष अनुसार फिर एक ऐतिहासिक पहल की है कि संपूर्ण – विश्व में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाईजेशन (जे.आई.टी.ओ.) के आव्हान पर विश्व कल्याण के लिये भारत सहित 108 देशों में समूचे विश्व को शांति एवं सदभावना का संदेश देने के लिये कल दिनांक 9 अप्रेल 2026 गुरूवार को एकसाथ सामुहिक रूप से संपूर्ण विश्व में प्रातः 8.15 से 9.15 बजे तक नेहरू स्टेडियम इंदौर में’सामूहिक णमोकार महामंत्र’ के जाप का आयोजन विश्व शांति के लिए किया जा रहा है। सामूहिक णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन में समंग्र जैन समाज एवं अहिंसा में विश्वास रखने वाले सभी समाज जन की उपस्थिति किया जावेगा। जाप समय में महिलाएं लाल चुनरी साड़ी एवं पुरूष वर्ग श्वेत वस्त्र में उपस्थित हों ।इस महाआयोजन को सफल बनाने की – अपील सकल जैन समाज, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद महावीर ट्रस्ट महिला परिषद् एवं समस्त सोशल ग्रुप महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, राकेश विनायका समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा टीके वेद डॉ जैनेन्द्र जैन सुशील पांड्या भुपेंद्र जैन अशोक मेहता,कातीलाल बम एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल महिला परिषद् की अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन श्रीमती रेखा जैन ने आदि ने आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here