प्रेस रिलीज – सादर प्रकाशनार्थ
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 30 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में उत्कृष्ट कार्यों होगा सम्मान, जबलपुर से 100 से अधिक सदस्य 10 अप्रैल को होंगे रवाना
जबलपुर। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव विनय–अनिता जैन के नेतृत्व में महाकोशल-विंध्य क्षेत्र से 100 से अधिक राष्ट्रीय, रीजन एवं ग्रुप पदाधिकारी सपत्नीक 10 अप्रैल को राजस्थान स्थित प्रसिद्ध चांदखेड़ी अतिशय जैन तीर्थ क्षेत्र में आयोजित 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने हेतु रवाना होंगे।
प्रतिनिधिमंडल जबलपुर से दयोदय एक्सप्रेस द्वारा 10 अप्रैल की रात्रि प्रस्थान करेगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नितिन जैन द्वारा दी गई।
राष्ट्रीय स्तर पर होगा सम्मान
अधिवेशन में वर्ष 2025 के दौरान देशभर के 350 से अधिक दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप्स द्वारा किए गए उत्कृष्ट सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों के आधार पर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रेजेंटेशन, स्क्रैपबुक, नवाचार गतिविधियों सहित अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विशेष रूप से, उत्कृष्ट योगदान देने वाले राष्ट्रीय, रीजन एवं ग्रुप स्तर के पदाधिकारियों को भी मंच पर सम्मान प्रदान किया जाएगा।
इस वर्ष 30वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झाँझरी, महासचिव विनय जैन, कोषाध्यक्ष अश्विन कासलीवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है ।
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन द्वारा आयोजित 30वें राष्ट्रीय अधिवेशन (12 अप्रैल 2026, चांदखेड़ी) के सफल आयोजन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की गई है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार निम्नलिखित राष्ट्रीय कार्याध्यक्षों को कॉन्फ्रेंस प्रभारी नियुक्त किया गया है—
सुरेंद्र कुमार पांड्या, सुशील पांड्या, यशकमल अजमेरा
इसी क्रम में, शिरोमणि संरक्षक पुष्पा–प्रदीप कासलीवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी के मार्गदर्शन में निम्नलिखित वरिष्ठ पदाधिकारियों को कॉन्फ्रेंस संरक्षक नियुक्त किया गया है—
विमल अजमेरा, निर्मल सेठी, हेमचंद्र झांझरी, टी. के. वेद, हसमुख गांधी, राजेश लॉरेल, कमलेश कासलीवाल
फेडरेशन द्वारा सभी नियुक्त प्रभारियों एवं संरक्षकगणों से अपेक्षा व्यक्त की गई है कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं संगठनात्मक भावना के साथ करते हुए अधिवेशन को सफल बनाएंगे।
राष्ट्रीय महासचिव विनय जैन द्वारा सभी नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
महाकोशल-विंध्य से अधिवेशन में शामिल हो रहे प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख नाम
इस प्रतिनिधिमंडल में अतिरिक्त महासचिव प्रशांत–प्रियांशी जैन, प्रवीण सिंघई, निवर्तमान रीजन अध्यक्ष प्रदीप जैन, रीजन अध्यक्ष सीए मनोज–साधना जैन, सचिव हेमंत–सपना जैन, कोषाध्यक्ष सुनील–चित्रा घिया, विशेष आमंत्रित सदस्य मुल्कराज–अंजली बादशाह, निदेशक मंडल सदस्य नवीन–मनीषा जैन,जबलपुर मेन ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष आजाद–सीमा जैन, पूर्व अध्यक्ष विकास–शिखा जैन, सतना मेन ग्रुप से सतीश–शशि जैन, कटनी मेन ग्रुप से संजय जैन, संस्थापक अध्यक्ष मगन जैन, अध्यक्ष सुधीर जैन, वरिष्ठ पदाधिकारी ई. आदेश जैन, कटनी रॉयल ग्रुप के निवर्तमान अध्यक्ष अर्पित जैन एवं अध्यक्ष आकेत जैन सहित अनेक पदाधिकारी शामिल रहेंगे।
सादर
नितिन जैन
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन









