महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी
ग्राम आष्टा नगर में भगवान महावीर जयंती के पावन पर्व पर पांच दिवसीय भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ
दिगंबर जैन समाज ने त्रय संग को चरणों में श्रीफल भेंट कर महावीर जयंती हर्ष उल्लास से संपन्न करने के लिए निवेदन किया
उपाध्याय 108 निशचय सागर महाराज 108 प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज 108 प्रवर सागर जी महाराज के परम सानिध्य में
दिगंबर जैन मंदिर से अपार धर्म प्रभावना गाजे-बाजे के साथ केसरी लिबास में महिलाएं सफेद ड्रेस में पुरुष अपार मंडलों की महिलाएं हाथ में केसरिया झंडा लेकर भगवान महावीर के संदेश अमर रहे नारे लगाते हुए शोभा यात्रा में चल रही थी बीच-बीच में महिलाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई
संपूर्ण नगर को केसरिया लिबास में रंगा गया
भगवान महावीर का अभिषेक हुआ
इस पुण्य पावन जयंती महोत्सव पर
विश्रांत सागर महाराज ने बताया
वर्ष भर में एक बार भगवान महावीर का जयंती महोत्सव मनाया जाता है वह बहुत ही पुण्यशाली जीव होते हैं यह शोभायात्रा में पहुंचकर धर्म का लाभ प्राप्त करते हैं
भगवान की शोभायात्रा ऐसी निकली थी यह देखने के लिए लोगों ने अपने मकान की छतो पर से पुष्प फूलों की वर्षा की अजेन लोगों ने भी भगवान महावीर के दर्शनों का लाभ प्राप्त किया
की जैन समाज के 78 वर्षीय मनोज जैन ने बताया कि पहली बार हमारे नगर में इतने वर्षों में ऐसी विशाल जयंती महोत्सव निकला है जिसे देखने के लिए आसपास के गांव के लोग भी इस शहर में पहुंचे हैं
त्रय मुनि संघने सभी भक्तों को अपना आशीष देते हुए कहा
धर्म का मार्ग ही संसार में सबसे बड़ा मार्ग है जो मनुष्य को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है
मुनि संघो का तीव्र गति से मंगल विहार इंदौर की ओर बढ़ रहा है
महावीर कुमार जैन सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान