सागर। दिनांक 16 से 21 नबम्बर 2025 श्री बाबूलाल ताराबाई जैन धर्मार्थ ट्रस्ट , बी. टी.आई. आर.टी. परिसर, सिरोंजा, सागर (म.प्र.) में अध्यात्मयोगी चर्या शिरोमणि 108 श्री विशुद्ध सागर जी महामुनिराज ससंघ के सान्निध्य में प्रतिष्ठाचार्य ब्र. जय कुमार निशांत भैया के निर्देशन में, पंडित सनत कुमार जैन, पंडित विनोद कुमार जैन के प्रतिष्ठाचार्यत्व में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव होने जा रहा है। महोत्सव को सपन्न कराने का पुण्यार्जन सिंघई सुरेन्द्र कुमार सन्तोष कुमार जैन ‘घड़ी’ , शैलेंद्र सिंघई , डॉ. सत्येन्द्र जैन ,संदीप जैन BTIRT परिवार सागर को प्राप्त हुआ है। महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर भव्यता पूर्वक की जा रही हैं।
महोत्सव के प्रचार संयोजक डॉ. सुनील संचय ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी संबंधी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जन प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को महोत्सव के आयोजक संतोष जैन घड़ी, स्वागत अध्यक्ष विधायक शैलेन्द्र जैन सागर ने महोत्सव के आयोजन संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर आयोजन स्थल का भी अवलोकन किया गया।
आयोजन की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। आयोजन में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई भी परेशानी न हो।
– डॉ सुनील जैन संचय, प्रचार संयोजक















