प्रसिद्ध समाजसेवी विमल कुमार बड़जात्या मदनगंज किशनगढ़ निवासी राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ अजमेर के जिला अध्यक्ष मनोनीत

0
53

प्रसिद्ध समाजसेवी वरिष्ठ भाजपा नेता मदनगंज किशनगढ़ निवासी विमल कुमार बड़जात्या के व्यापारिक एवं सामाजिक कार्यों तथा विभिन्न सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों/सदस्यों की आम सहमति से नवगठित राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ की जिला इकाई अजमेर में जिला अध्यक्ष के पद पर दो वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिये मनोनयन किया गया है। श्री विमल बडजात्या ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने जिले एवं क्षेत्र व प्रदेश के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर रहूंगा एवं हम सभी मिलकर कार्यरत रहेंगे तथा व्यापारियों के हित में कार्य करते हुए प्रदेश, क्षेत्र एवं जिले के व्यापारियों के हित में संघर्ष हेतु कटिबद्ध रहेंगे तथा सभी को साथ लेकर व्यापारियों के हित में अपनी सेवायें देते रहेंगे। इस खुशी में आर. के. मार्बल्स के चेयर पर्सन अशोक पाटनी, निर्मल -पुष्पा बिन्दायका कोलकाता, तीर्थ जीर्णोद्धार कमेटी के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष धर्म चंद पहाड़िया,भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान सरकार उपमुख्यमंत्री डा.प्रेमचंद बैरवा, मुनि सुव्रतनाथ नाथ दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष विनोद पाटनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता पंकज पहाड़िया,समाज सेवी संजय पापड़ीवाल, महेंद्र पाटनी (उरसेवा) वाले मदनगंज किशनगढ़, गुणस्थली चकवाड़ा के मुख्य ट्रस्टी ताराचंद जैन स्वीटकेटर्स , अध्यक्ष अशोक अनोपडा, जयकुमार गंगवाल, विनोद कलवाडा , एडवोकेट विनोद जैन चकवाड़ा तथा जैन गजट के राजाबाबू गोधा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं प्रबुद्ध जनों, सहित जैन समाज के अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने श्री विमल बडजात्या को भविष्य की मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की है।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here