प्रसिद्ध समाजसेवी कमल गंगवाल हुए सम्मानित
फागी संवाददाता
1फरवरी
महावीर इंटरनेशनल रीजन–3 के अधिवेशन में उपनिदेशक (प्रचार-प्रसार) कमल गंगवाल को समाज के प्रति,देश के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सी.ए अनिल जैन द्वारा उपनिदेशक की पिन लगाकर प्रदान किया गया।महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र के चेयरमैन गजेंद्र पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सम्मान कमल गंगवाल को उनके निरंतर सेवा कार्यों, संगठनात्मक सक्रियता एवं प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल कमल गंगवाल के लिए, बल्कि अजयमेरू केंद्र के लिए भी गौरव का विषय है।इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल रीजन–3 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार रांका, ज़ोन चेयरमैन बाबूलाल जैन, एडवाइजरी बोर्ड सदस्य पदमचंद जैन, अनिल लोढ़ा, नितिन ओहरी, निकिता पंचोली, सुमन गर्ग, रूबी जैन, देवर्ष गंगवाल, पूर्णिमा लोढ़ा, मोनिका लोढ़ा, ज्ञानचंद सिंघवी, तेजमल बुरड़, गजेंद्र पंचोली, प्रेम कुमार जैन, प्रभात सेठी, अमनदीप जैन सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने कमल गंगवाल को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल कार्यकाल एवं निरंतर सेवा कार्यों के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












