प्रसिद्ध समाज सेवी श्री उत्तम कुमार जी पांड्या -श्रीमती सरोज देवी पांड्या (खोरा बिसल वाले) मालवीय नगर जयपुर निवासी बने जैन गजट के संरक्षक
पांड्या परिवार की तरफ से भगवान महावीर के जन्म कल्याणक पर समस्त भारतवर्ष में विराजमान आचार्य संघों, आर्यिका संघो के पावन चरणों में शत-शत नमन, वंदन, एवं सभी देशवासियों को भगवान महावीर के 2625 वें जन्म कल्याणक पर हार्दिक शुभकामनाएं
फागी संवाददाता
प्रसिद्ध समाज सेवी ,देव ,शास्त्र गुरु के परम भक्त (खोरा बिसल वाले) मालवीय नगर जयपुर निवासी ने जैन समाज की 135 साल सबसे पुरानी पत्रिका जैन गजट का संरक्षक बनकर खुशी जाहिर की है, जैन गजट संवाददाता राजाबाबू गोधा फागी को जानकारी पर ज्ञात हुआ कि आपका जन्म समाजसेवी स्व.श्री कोजूलाल जी पांड्या-स्व. श्रीमति फूलां देवी पांड्या खोरा बिसल निवासी के यहां 15 अक्टूबर 1951को पुत्र रत्न के रूप में हुआ था, तथा स्व. श्री घीसालाल जी (वकील)-स्व. श्रीमती फीणी देवी सीकर निवासी की लाडली सुपुत्री श्रीमती सरोज देवी के साथ 19. 2 .1973 को हर्षोल्लास पूर्वक आपकी शादी हुई थी, आप एवं आपका परिवार साधु सेवा, एवं धर्म चर्या में हमेशा अग्रणी रहता है, आपके दो पुत्र लोकेश (डी फार्मा)- श्रीमती निधि जैन, तपेश (CS)- श्रीमती प्रीति जैन, (पुत्र -पुत्र वधू), तथा रिद्धि जैन एवं राज कटारिया (पोत्री दामाद), चिरायु जैन (सॉफ्ट इंजीनियर अमेरिका), डॉ देवेश जैन एम.बी.बी.एस (जोधपुर), तथा रजत जैन एम.बी.ए सहित भरा पूरा परिवार है, सभी परिवार जन भी साधु सेवा एवं धर्मचर्या में अग्रणी रहकर धर्म की प्रभावना बढ़ाते हुए अक्षय पुण्य प्राप्त कर रहे हैं , आप मुनि सुधा सागर जी महाराज के अनन्य भक्त हैं , आप सहाय एवं गरीब लोगों के मसीहा है , समाज में कैसा भी, कोई भी धार्मिक कार्य हो आप हमेशा तन, मन ,धन से निस्वार्थ सेवा भाव अथाह सहयोग देकर धर्म लाभ प्राप्त करते आ रहे हैं। आपने आपके जीवन काल में अनेक लोगों को धार्मिक यात्रा करवाकर अक्षय पुण्य करते हुए धर्म लाभ प्राप्त किया है, आपने अनेक मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाकर धर्म लाभ प्राप्त किया है, आपने श्री दिगम्बर जैन चंद्रप्रभु मंदिर मालवीय नगर सेक्टर 10 जयपुर में मुनी सुधासागर जी महाराज के पावन सानिध्य में हुए पंच कल्याणक महामहोत्सव भगवान के माता-पिता बनकर धर्म लाभ प्राप्त कियाहै,आपके द्वारा आगरा रोड जयपुर में शंकर सेवा धाम के नाम से अनाथाश्रम चल रहा है, जिसमें सभी वर्गों को तन , मन ,धन से निशुल्क सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, आपके द्वारा अनेक गौशालाओं में योगदान दिया जा रहा है, आपके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कमजोर एवं असहाय वर्ग के लोगों को निशुल्क सहायता दी जा रही है, कोरोना काल की महामारी में आप एवं आपके परिजनों के द्वारा लाखों लोगों को दवाइयां, कपड़े,राशन उपलब्ध करवाकर उनका जीवन बचाकर नया जीवन दान देकर, अक्षय पुण्य अर्जित कर धर्म लाभ प्राप्त किया है, आप श्री दिगम्बर जैन संस्कृत कॉलेज सांगानेर के परम संरक्षक, श्रमण संस्कृति संस्थान छात्रावास सांगानेर के संरक्षक एवं उपाध्यक्ष का भी दायित्व संभाल रहे हैं, अभी हाल ही में आपकी काबिलियत को देखते हुए आपको वूमेन -फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एडवाइजर कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, आप अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन राजस्थान स्टेट के अध्यक्ष भी हैं, आप कंज्यूमर कोन्फीड्रेसन ऑफ इंडिया (सी.सी.आई ) राजस्थान स्टेट के महामंत्री भी हैं, गोधा ने बताया कि आप देश की सर्वोच्च धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी रहकर अपना दायित्व निभा रहे हैं, आपने जैन गजट का संरक्षक बनने की खुशी में जैन गजट को 5100/ रुपए की सहयोग राशि प्रदान कर धर्म लाभ प्राप्त किया है,जैन गजट परिवार आपके भविष्य की मंगलमय कामना करता है।हम वीर प्रभु से यही कामना करते हैं की आप एवं आपका परिवार दीर्घायु, चिरायु, एवं स्वस्थ रहे तथा दिन दूनी और रात चौगुनी उन्नति करता रहे।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












