प्रदेश अध्यक्ष बनी रूचि चोविश्या जैन आइजा महिला विंग की राजेश जैन दद्दू इंदौर

0
158

अशोक नगर में 5 अक्टूबर को होने जा रहा पत्रकारो का महा सम्मेलन ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी द्वारा मध्य प्रदेश आईजा महिला विंग का गठन किया गया। इस अवसर पर रूचि चोविश्या जैन इंदौर को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एवं डॉक्टर किरण जैन को आईजा महिला विंग का प्रदेश महासचिव एंव किरण जैन रांका आष्टा को प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ श्रीमति नम्रता जैन सैनानी को आईजा महिला विंग का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि
पहली बार आईजा द्वारा पत्रकारो की महिला विंग का गठन किया गया है। इस मौके पर महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष रूचि चोविश्या जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश में आईजा महिला विंग का संभाग,जिला स्तर पर शीघ्र गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर को गुरूवर जगत पूज्य निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में म.प्र के अशोकनगर जिले में राष्ट्रीय स्तर का पत्रकारो का महासम्मेलन एंव जैन महिला पत्रकारो का सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। उक्त सम्मेलन में देशभर से वरिष्ठ पत्रकारो के साथ राजनेता व आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होगें।आइजा की अध्यक्ष रुचि चोविश्या जैन के मनोनयन पर इंदौर जैन समाज ने खुशी जाहिर करते हुए समाज के कंई संगठनों और समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी हंसमुख गांधी टीके वेद एवं फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल एवं महिला परिषद् की श्रीमती मुक्ता जैन ने बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here