पुलिस कर्मचारियों के लिए डा. लाल पैथ लैब द्वारा लगाया गया रक्त जांच शिविर

0
1

यमुनानगर, 15 जून (डा. आर. के. जैन):
पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवार सदस्यों के स्वास्थ्य जांच के लिए डा. लाल पैथ लैब के सहयोग से रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र भौरिया ने की तथा शिविर का संचालन लाल पैथ लैब के संचालक प्रदीप कुमार ने किया। शिविर का शुभारम्भ डी. एस. पी. राजेश कुमार ने अपने खून जांच करा कर किया। प्रदीप कुमार व पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्सर देखा जाता है कि समय पर खून की जांच करा लेने से बहुत सी बीमारियों का पता समय पर लगाया जा सकता है और उनकी ईलाज करा कर उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। किन्तु पुलिस कर्मचारियों की लम्बी ड्यूटी होने के कारण वह अपने परिवार व खुद के स्वास्थ्य का ध्यान समय पर नहीं रख पाते है और जांच करा पाते है। पुलिस कर्मचारियों व उनके परिवार को स्वास्थ्य लाभ देने व समय पर रक्त जांच कराने के उद्देश्य से इस कैम्प का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि कैम्प के दौरान लगभग 70 लोगों के खून की जांच की गई, जिसमें शुगर, हृदय रोग के लिए कॉलिस्ट्रोल व एच. बी. आदि टेस्ट किए गए। इस अवसर पर एस. एच. ओ. तरसेम, इंस्पेक्टर संदीप कुमार, राजपाल, राजेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, ए. एस. आई. विक्रम सिंह, संदीप सिंह, कर्मवीर व अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
फोटो नं. 1 एच.
पुलिस कर्मचारियों के खून की जांच करते लैब संचालक………………(डा. आर. के. जैन)

श्री महावीर जैन मंदिर कार्यकारिणी का हुआ गठन
मंदिर जी व समस्त जैन समाज के हित में करेंगे उत्तम कार्य-अनिल जैन
यमुनानगर, 15 जून (डा. आर. के. जैन):
श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर रैस्ट हाऊस रोग के प्रांगण में आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अनिल जैन ने की तथा संचालन महामंत्री चक्रेश जैन ने किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधान अनिल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर समिति की कार्यकारिणी के लिए संरक्षक के रूप में सुभाष जैन, आनंद प्रकाश जैन, गिरिराज स्वरूप जैन, डा. आर. के. जैन का चयन किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए पवन जैन को उपाध्यक्ष, अंकुर जैन को सहमंत्री, दीपक जैन को सह कोषाध्यक्ष, निर्दोश जैन को प्रबंधक, पुनीत गोल्डी जैन को मुख्य सलाहकार, विवेक जैन को प्रचारक तथा पं. शील चंद को भण्डारी के रूप में चयनित किया गया है। देवेन्द्र जैन, जय कुमार जैन, प्रकाश चंद जैन, सचिन जैन व अंकित जैन को सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आशा है कि जिस प्रकार पूर्व कार्यकारिणी ने उत्साह, ईमानदारी व निष्ठा के साथ मंदिर के कार्यों को आगे बढ़ाया है उसी प्रकार यह नई कार्यकारिणी भी कार्य करने का प्रयास करेगी।
फोटो नं. 2 एच.
नवनियुक्त कार्यकारिणी……………..(डा. आर. के. जैन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here