पाटनी और गोधा के बीच सीधा मुकाबला

0
2

प्रेस विज्ञप्ति: संसोधित

पाटनी और गोधा के बीच सीधा मुकाबला

इंदौर, 05 मार्च 2026 : दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के चुनाव 15 मार्च को प्रस्तावित हैं। 3 नाम वापसी से अब सीधा मुकाबला दिलीप पाटनी और आनंद गोधा के बीच है। अब मुआबकला युवा बनाम अनुभवी हो गया है।

पूर्व न्यायधीश और मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्याशी सुशील पांड्या, बाहुबली जैन, और आशीष जैन की नाम वापसी के बाद दिलीप पाटनी और आनंद गोधा दो ही उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 15 मार्च को उदासीन आश्रम में चुनाव होंगे ।

मीडिया प्रभारी राजेश जैन ‘दददु’ ने बताया कि कुल 7 नामांकन भरे गए थे। जिसमें 2 नाम त्रुटिपूर्ण फॉर्म होने से प्रिंसपाल टोंग्या और योगेश जैन के खारिज हो गए थे । 5 प्रत्याशी मैदान में थे लेकिन आज सुशील पाण्ड्या, बाहुबली जैन और आशीष जैन 3 नाम वापसी के बाद अब मुक़ाबला 69 वर्षीय दिलीप पाटनी और 55 वर्षीय आनंद गोधा के बीच है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here