भीलवाड़ा, 19 नवंबर- राजेश पाटनी बने उपभोक्ता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष।
उपभोक्ता कल्याण समिति, राज. के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक जैन ने बताया कि प्रदेश महामंत्री जितेंद्र मारू की सहमति से राजेश पाटनी को जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश पदाधिकारी ने पाटनी को निर्देशित किया कि शीघ्र ही सक्रिय सदस्यों को संस्था से जोड़कर जिला कार्यकारिणी का गठन करें। ताकि उपभोक्ता हितों की के प्रति आमजन को जागरूक किया जा सके। राजेश पाटनी के मनोनयन पर संस्था सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। यह जानकारी समिति के प्रदेश संगठन मंत्री पंकज हेमराजानी ने दी।
प्रकाश पाटनी
भीलवाड़ा












