श्री
पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही पर्यावरण मित्र व नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त दिव्या जैन का अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नजफगढ़ दिल्ली के साईं गार्डन मे आयोजित भव्य समारोह मे राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा ।
—————————————–
गत 16 वर्षो से पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही पर्यावरण मित्र, नेशनल यूथ अवार्ड व अन्य 100 से भी अधिक बार सम्मानित हो चुकी कोटा राजस्थान की दिव्या जैन ( पुत्री श्री संजय जैन , अध्यापक ) को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बाल युवा नारी जागरीति मंच ,प्रकृति भक्त फाउंडेशन एवं समाचार निर्देश परिवार द्वारा साईं गार्डन नजफगढ़ दिल्ली मे 7 मार्च को आयोजित भव्य कार्यक्रम मे राष्ट्रीय नारी रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा । कार्यक्रम मे माननीय केबिनेट मंत्री जी जनप्रतिनिधियों के अतिरिक्त अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित रहेंगे । दिव्या ने इस पुरस्कार के लिए पूनम फाउंडेशन ट्रस्ट की पूनम जी प्रजापति श्री रामकरण जी प्रजापति व लोकप्रिय समाचार पत्र समाचार निर्देश के श्री मुकेशजी भोगल साहब का आभार व्यक्त किया है ।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












