परिणामों का खेल: आचार्य प्रमुख सागर पंचकल्याणक महोत्सव का हुआ संखनाध

0
84

गुवाहाटी : फैंसी बाजार स्थित जेल परिसर में सूर्य पहाड़ पंच- कल्याणक हेतु आदिनाथ नगर के निर्माण के लिए रविवार को श्री दिगंबर जैन पंचायत गुवाहाटी के तत्वधान में आयोजित होने वाले पचंकल्याणक महोत्सव के लिए भूमि पूजन का आयोजन आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ससंघ के सानिध्य शंखनाद हुआ। इस अवसर पर पंचायत के वाइस चेयरमैन महावीर प्रसाद छाबड़ा, अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल), मंत्री वीरेंद्र कुमार सरावगी, यूथ के अध्यक्ष सौरभ अजमेरा, यूथ के कार्यकारिणी अध्यक्ष विकास विनाक्या, सुशील जैन, अमित जैन, नवीन जैन, आदि के अलावा काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। प्रचार प्रसार के मुख्य संयोजक ओम प्रकाश सेठी ने बताया कि इस अवसर पर गुवाहाटी के सभी मार्गो को रोशनी से सजाया जा रहा है एवं स्वागत तोरण लगाए जा रहे हैं। ताकि बाहर से आने वाले अतिथियों को कोई असुविधा ना हो इसकी पूर्ण व्यवस्था की जा रही है। इससे पूर्व आज आचार्य श्री प्रमुख सागर महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस संसार में मात्र छः प्रकार के परिणाम वाले ही जीव रहते हैं। एकइंद्रिय से लेकरपंचइंद्रियं तक, नारकी से लेकर देव तक, मनुष्य और त्रिर्यन्च, श्रावक और संत, भक्त और भगवान, राजा और रंक। सभी लोग केवल परिणाम वाले ही होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के छह प्रकार के शरीर के रंग होते हैं। त्रिर्यन्चों और वनस्पतियों के वन वाले शरीर होते हैं। देवताओ की शक्ल सफेद- पीली- लाल होती है ।और नारीकीयो का शरीर काला कृष्णा वर्ण वाला होता है। प्रचार प्रसार के सहसंयोजक सुनील कुमार सेठी ने बताया कि रोजाना बड़ी संख्या में गुरु भक्त आचार्य श्री के दर्शनाथ पहुंच रहे हैं।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here