पार्लियामेंट में भगवान महावीर जयंती संगोष्ठी को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जैन आचार्य लोकेशजी ने संबोधित किया

0
2

पार्लियामेंट में भगवान महावीर जयंती संगोष्ठी को केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल, जैन आचार्य लोकेशजी ने संबोधित किया

भगवान महावीर के बताये मार्ग से ही विश्व में शांति सद्भावना संभव – पीयूष गोयल

भगवान महावीर के अनेकांतवादी संवाद से युद्ध विराम संभव – आचार्य लोकेश

नई दिल्ली, 30 मार्च 2026 : भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने पार्लियामेंट परिसर में अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक जैन आचार्य लोकेशजी के पावन सान्निध्य में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान महावीर के बताए मार्ग से ही विश्व में शांति व सद्भावना संभव हैं |

केन्द्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने जैन समाज को भगवान महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता में जैन धरोहर एक विशिष्ट स्थान रखती है | समकालीन वैश्विक परिस्थितियों में आचार्य लोकेशजी विश्व शांति केंद्र के माध्यम से भगवान महावीर का संदेश जनमानस और नीति निर्धारकों के पास लेजाकर विश्व शांति और सद्भावना कि दिशा में उल्लेखनीय योगदान दे रहे है |

जैन आचार्य लोकेशजी ने इस अवसर पर कहा कि समकालीन वैश्विक व्यवस्था एक ऐसे दौर से गुजर रही है, जिसमें अस्थिरता और अनिश्चितता तेजी से बढ़ रही है। युद्द व हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है, शांति वार्ता के द्वारा हर समस्या को सुलझाया जा सकता है | ऐसे परिप्रेक्ष्य में भगवान महावीर के अनेकांतवादी संवाद और अहिंसा के सिद्धांत से युद्ध विराम संभव है |

इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ नेता श्री सुभाष जैन ओसवाल ने कहा कि मौजूदा समय में भगवान महावीर के विचार अधिक प्रासंगिक हैं |

मनोनीत पार्षद एवं डायरेक्टर भगवान महावीर देशना फाउंडेशन श्री मनोज कुमार जैन ने 5 अप्रैल को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी एवं जैन आचार्य लोकेशजी की पावन उपस्थिति में भारत मण्डपम में राजीव जैन सीए की आयोजित महावीर कथा के बारे जानकारी दी|

जैन समाज के कर्मठ समाजसेवी श्री पंकज जैन ने दिल्ली विधानसभा द्वारा पूज्य जैन आचार्य लोकेशजी एवं आचार्य प्रज्ञसागर के सानिध्य एवं विधान सभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित भगवान महावीर जन्मोत्सव के बारे में जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here