परेड जैन मंदिर मैं श्री १००८पार्श्वनाथ विधान हुआ संपन्न

0
79

श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन (धर्म संरक्षिणी) महिला महासभा द्वारा दिनांक 11 जनवरी को श्री १००८ चंद्र प्रभ दिगंबर जैन परेड मंदिर पुस्तक बाजार मैं श्री पार्श्वनाथ विधान बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संगीत की स्वर लहरियों के मध्य सानंद संपन्न हुआ। जिसमे विधानाचार्य राजीव जैन, कमल जैन द्वारा मंत्रोच्चारण तथा संगीत संजीव जैन एवं शालिनी जैन द्वारा दिया गया।
विधान प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ हुआ। विधान में पार्श्वनाथ भगवान के गर्भ कल्याणक, जन्म कल्याण, तप कल्याण, ज्ञान कल्याणक एवं मोक्ष कल्याण का पूजन,भजन के साथ विधान प्रातः 11:30 बजे संपन्न हुआ। विधान उपरांत सभी ने स्वल्पहार किया। विधान मैं महिला महासभा से अल्पना जैन अध्यक्ष, गुंजन जैन सचिव, सरिता जैन कोषाध्यक्ष, अलका जैन, शशि जैन, आभा जैन, स्नेहलता जैन, मंजू जैन, उमा जैन, विमला जैन अनीता जैन ,प्रीति जैन सहित अनेक महिला सदस्यगण के साथ साथ पुरुष वर्ग मैं छेदीलाल जैन, महासभा से दिनेश जैन एडवोकेट, धर्मेंद्र जैन पत्तल, संजीव जैन सीमा इलेक्ट्रॉनिक्स, दीपचंद जैन शिक्षक, पंकज जैन इनवर्टर, मनीष जैन तेल, आदित्य दादा, राजीव जैन चेतन, अमित चंदोरिया ,मुकेश जैन देव मशीनरी, मुन्ना जैन सहित अनेक सम्माननीय सदस्य गण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here