परतापुर निवासी संजय दोसी मुनि दीक्षा आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी द्वारा 26अप्रैल को अनुज कहे, हूमड़ भाई कहें, गुरु कहें या सच्चा मित्र…

0
3

परतापुर निवासी संजय दोसी मुनि दीक्षा आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी द्वारा 26अप्रैल को अनुज कहे, हूमड़ भाई कहें, गुरु कहें या सच्चा मित्र…
रिपोर्ट अजीत कोठिया डडूका
………………………………….
प्रिय धर्मानुरागी संजय भैया आपकी 26अप्रैल 2026को मुनि दीक्षा की आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज द्वारा घोषणा से मन अभिभूत है।
हर रूप में आपने जीवन को सही दिशा दी है।
संजय भैया, आपने सिर्फ साथ नहीं निभाया,
बल्कि गुरुभक्ति का वो पावन मार्ग दिखाया,
जिससे जीवन धन्य हो गया।
आज जब आप जैन मुनि दीक्षा के इस दिव्य पथ पर अग्रसर हो रहे हैं,
तो हृदय भाव-विभोर है…
आँखों में आंसू हैं, पर गर्व उससे भी बड़ा है।
त्याग की राह आसान नहीं होती,
हर कदम पर परीक्षा महान होती है,
जो मोह-माया को त्याग दे हंसकर,
वही आत्मा सच्चे अर्थों में महान होती है।

भैया, आपने जो राह चुनी है,
वो साधारण नहीं, तप और त्याग की पहचान है,
आपका ये निर्णय नहीं, बल्कि
हम सबके जीवन के लिए प्रेरणा की उड़ान है।
26 अप्रैल का दिन सिर्फ एक तिथि नहीं,
बल्कि हमारे जीवन का सबसे पावन क्षण बन जाएगा ✨
आपका यह त्याग, यह तपस्या,
हम सभी के लिए मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
आपको शत-शत वंदन, अभिनंदन।
राहुल जैन अरिहंत मोबाइल ने भावी दीक्षार्थी संजय दोसी के सुखद मुनि जीवन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं अर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here