फागी संवाददाता
जयपुर, 30 नवंबर 2025 (रविवार)— रत्नत्रय महिला जागृति संघ ने पारस विहार जैन मंदिर, मुहाना मंडी में पूज्य मुनि आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज के मंगल आगमन और 64 ऋद्धि विधान के आयोजन के दौरान महिला उद्योग सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए संघ की महिलाओं की आत्मनिर्भरता और व्यावसायिक प्रगति के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती खुशबू जैन ने बताया कि संघ द्वारा इस अवसर पर एक विशेष सूचना केंद्र स्थापित किया गया, जिसके माध्यम से महिला उद्योग सहयोग कार्यक्रम’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,इसका लक्ष्य उन जैन महिलाओं को मार्गदर्शन और समर्थन देना था, जो घर बैठे व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं या अपने कौशल को बढ़ाना चाहती हैं,इसके अतिरिक्त, संघ से जुड़ी गृह उद्योग की महिलाओं को अपने हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शन के लिए डिस्प्ले स्टॉल निःशुल्क उपलब्ध कराए गए, जिससे उनकी औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन दिया,संघ की यह पहल धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ महिलाओं की औद्योगिक गतिविधियों को प्रबल करने के उनके लक्ष्य को दर्शाती है,संघ ने अपनी सक्रिय भागीदारी से यह संदेश दिया कि वह महिलाओं के शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है संघ की सदस्यों ने इस पहल को सफल बनाने के लिए सभी की समय पर उपस्थिति और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया कार्यक्रम में फाउंडर की सदस्या श्रीमती शालू बाकलीवाल ने बताया कि उक्त समय प्रियंका पाटनी, पूनम सेठी, सरिता जैन, सुमन जैन, रेखा पाटनी, तथा फाउंडर की सभी महिला मेम्बर उपस्थित थीं, उक्त कार्यक्रम का खुशबू जैन ने मंच संचालन किया।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान












