पंचकल्याणक महोत्सव के महापात्रों का हुआ चयन बड़ागांव धसान – निकटवर्ति श्री दिगंबर जैन मंदिर लार मे आयोजित होने वाले नवनिर्मित मानस्तम्भ जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिये गणाचार्य 108 श्री विराग सागर महाराज के आशीर्वाद और परम प्रभावक शिष्य परम पूज्य पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 28 मार्च से 02 अप्रैल 2026 तक होने वाले ऐतिहासिक श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के मुख्य पात्रो का चयन किया गया।मीडिया प्रभारी मुकेश जैन ने जानकारी देते हुये बताया कि माता पिता श्रीमती शोभा सवाई चौधरी ज्ञान चंद्र जैन(लार वाले) टीकमगढ़,सौधर्म इन्द्र सवाई चौधरी श्रीमती पूनम मनीष जैन(लार वाले) भिलाई,कुबेर इन्द्र श्रीमती सुलेखा देवेन्द्र जैन(लार वाले) उज्जैन,महायज्ञनायक श्रीमती रुपल राजीव निराला (लार वाले) इंदौर,ईशान इन्द्र श्रीमती आभा डॉ.अरविन्द्र जैन लार,यज्ञनायक श्रीमती शिवानी संयम जैन एवं श्रीमती मौशमी आकाश जैन लार,राजा श्रेयांश श्रीमती प्रीति विवेक जैन लार वाले टीकमगढ़,राजा सोम श्रीमती निधि प्रवीण जैन(लार वाले) दुर्ग भिलाई ,भरत चक्रवर्ती श्रीमती संगीता खुशाल चन्द्र दलपतपुर,भरत बाहुबली श्रीमती कुसुम पन्नालाल जैन(लार वाले) देवास,सनत कुमार इन्द्र श्रीमती अलका खुशाल चन्द्र जैन (लार वाले) जबलपुर,महेन्द्र इन्द्र श्रीमती रुपाली नितिन जैन (लार वाले) बेंगलोर,महामंडलेश्वर श्रीमती प्रीति मयंक सिंघई लार,ध्वाजारोहनकर्ता श्रीमती श्रद्धा जैन सवाई चौधरी जिनेश जैन टीकमगढ़,मंच उद्घाटनकर्ता श्रीमती सुनीता संतोष जैन एवं डॉ.मानसी डॉ.शुभम जैन संतोष मेडिकल टीकमगढ़ को श्रावकश्रेष्ठी बनने का सौभाग्य मिला।महोत्सव समिति द्वारा सभी के पुण्य की अनुमोदना की गई।
योगेश जैन संवाददाता टीकमगढ़
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha


















