पंचकल्याणकमहामहोत्सव जन्माभिषेक भव्य शोभायात्रा 6 अप्रैल सोमवार

0
3

पंचकल्याणकमहामहोत्सव
जन्माभिषेक भव्य शोभायात्रा
6 अप्रैल सोमवार
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर नवाचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद से परम पूज्य मुनि श्री 108 विमल सागर , मुनि श्री अनंत सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में,एवं वाणीभूषण, प्रतिष्ठा सम्राट श्री विनय भैया के कुशल निर्देशन में कल *6 अप्रैल सोमवार को प्रातःकाल सुबह ठीक 6:40 बजे भगवान का अवतरण (जन्म) होगा। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि तत्पश्चात नित्य क्रियाये सम्मपन होंगी जन्म के पश्चात
अतिभव्य जन्माभिषेक शोभायात्रा प्रातः ठीक 8:00 बजे महोत्सव स्थल दलालबाग से प्रारंभ होगी। महोत्सव अध्यक्ष राजीव जैन बंटी ने बताया कि भव्य शोभायात्रा कालानी नगर चौराहे से होकर पुनः महोत्सव स्थल दलाल बाग पर समाप्त होगी। समाज अध्यक्ष राजेश लारेल ने कहा कि अतिभव्य जुलूस में उदयपुर का बैंड, 6 बड़े रथ, 40 बग्गिया, 50 ढोल-नगाड़े,लवाजमा एवं सुप्रसिद्ध संगीतकार रोबिन जैन की स्वर लहरिया गुंजायमान होगी। राजु अलबेला ने समस्त समाज से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी समाज जन की सहभागिता इस जुलूस को भव्यता में परिवर्तित करेगी साथ ही आपके पुण्य का वर्धन भी करेगी। शोभायात्रा संयोजक संजय अहिंसा नवनीत जैन प्रदीप बल्ला सुदीप जैन अखिलेश सोधिया मुकेश जैन यसबोस प्रदीप मामा आयोजक*श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here