पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के बैनर का हुआ विमोचन

0
185

बड़ागांव धसान – निकटवर्ति लार मे होने वाले नवनिर्मित मनस्तम्भ का श्रीमज्जिनेन्द्र जिन बिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ रथोत्सव पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज ससंघ के मंगल पावन सानिध्य में 28 मार्च से 2 अप्रैल तक दिगंबर जैन मंदिर लार मे आयोजित होगा। इस आयोजन के लिए को पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने विरागोदय तीर्थ क्षेत्र पथरिया मे विराजमान पूज्य पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज जी सहित दिगंबर जैन साधु और विद्वानो की मौजूदगी मे बैनर का विमोचन कराया और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।एवं मज्जिनेन्द्र मनस्तम्भ जिन बिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति का मनोनयन किया गया जिसमें अध्यक्ष निरंजन जैन, उपध्याक्ष विजय जैन,महामंत्री पुष्पेंद्र जैन,संयोजक प.कमल कुमार शास्त्री,सह संयोजक चौधरी ज्ञानचंद्र जैन कोषाध्यक्ष नीरज जैन,सह कोषाध्यक्ष राजेश जैन प्रचारमंत्री मुकेश जैन सह प्रचारमंत्री अक्षय जैन की जिम्मेदारी सोपी गई। आयोजन समिति के प्रचारमंत्री मुकेश जैन ने जानकारी देते हुये बताया कार्यक्रम मे देश भर से दिगंबर संप्रदाय के हजारों की संख्या में श्रद्धालु समलित होगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here