पंच कल्याण महोत्सव में सूर्य मंत्र देकर दिगंबर संत बनाते हैं प्रतिमा को भगवान दिगंबर जैन संत प्रवचन केसरी विश्रांत सागर महाराज

0
3

ग्राम सहेला मध्य प्रदेश 4 फरवरी बुधवार 2026
अभी हाल ही में हुए पंच कल्याणक महोत्सव में
सलेहा में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में परम पूज्य प्रवचन केसरी मुनि श्री 108 विश्रांत सागर जी महाराज द्वारा जिन प्रतिमा के संस्कार करते हुए, यहां पर परम पूज्य पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ ,परम पूज्य क्षमा मूर्ति आचार्य विशद सागर जी महाराज ससंघ,परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 विनिश्ल सागर जी महाराज ससंघ,परम पूज्य 108 विभाश्वर सागर महाराज ससंघ, परम पूज्य मुनि श्री 108 अनुपम सागर जी महाराज ससंघ एवं पूज्य गणिनी आर्यिका 105 विन्ध्य श्री माताजी ससंघ एवं पूज्य आर्यिका 105 विजिज्ञाषा श्री माताजी ससंघ विराजमान हैं यहां के मंदिर के निर्माण में गणिनी आर्यिका विंध्य श्री माताजी की विशेष प्रेरणा रही है,
जैन संत विश्रांत सागर महाराज ने दिव्य देशना देते हुए बताया
इस नगर का बहुत ही बड़ा पुण्य का उदय रहा है यहां पर इतने संतो आर्यिका द्वारा पंचकल्याण महोत्सव कराया गया
उस पाषाण का भी कितना बड़ा पुण्य का उदय रहता है जो भगवान बनने के पहले पैरों के नीचे रहते हैं जब उन्हें प्रतिष्ठित करके सूर्य मंत्र देखकर भगवान बनाया जाता है तो तीन लोक के नाथ बन जाते हैं
जिन प्रतिमाओं पर पंचकल्याण महोत्सव में नवीन वेदीयो में भगवान को विराजमान कर सूर्य मंत्र देते हुए
जूही भगवान विराजमान हुए भक्तों द्वारा जय जयकारों से मंदिर को गुंजायमान हुआ
काफी लंबे समय बाद इस नगर में ऐसा पंच कल्याण महोत्सव संपन्न हुआ है बाहर से आने वालों को सभी प्रकार के सुविधा इस पंचकल्याणक महोत्सव समिति द्वारा दी गई
महावीर कुमार सरावगी जैन गजट संवाददाता नैनवा जिला बूंदी राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here