पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां पूर्ण

0
2

पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां पूर्ण
25 नवंबर को तरुण मित्र परिषद दिल्ली द्वारा दिव्यांग शिविर
बड़ागांव धसान। जनकल्याण तीर्थ टीकमगढ़ रोड बड़ागांव में आयोजित होने वाले पंचकल्याणक की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं आयोजन में सानिध्य आचार्य श्री उदार सागर महाराज एवं मुनि श्री उपशांत सागर महाराज। ससंघ के सानिध्य में 23 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा।
जनकल्याण क्षेत्र पर सहस्त्रकूट जिनालय एवं मुनि श्री सुवृतनाथ भगवान भगवान की 21फीट पाषांण पद्मासन प्रतिमा विराजमान है एवं भव्य जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव सहित विश्व शांति महायज्ञ आयोजित किया जाएगा।
आयोजन में बाल ब्रह्मचारी पंडित जय निशांत जी, पंडित सनत कुमार जी, पंडित विनोद कुमार जी, पंडित संजय सरस, पंडित मनीष जैन खरगापुर के द्वारा समस्त धार्मिक क्रियाऐआयोजित की जाएंगी।एडवोकेट प्रभात जैन ने बताया की
आयोजन 23 नवंबर को घट यात्रा गर्भकल्याणक, 24 नवंबर को गर्भकल्याणक राजा नाभी राय दरबार, 25 नवंबर को जन्म कल्याणक आदि कुमार का पालना। 26 नवंबर तप कल्याणक, 27 नवंबर को तप कल्याणक रात्रि विल्सन जादूगर केरल का मायाजाल, 28 नवंबर ज्ञान कल्याणक रात्रि भजन संध्या, 29 नवंबर को ज्ञान कल्याणक रात्रि विराट कवि सम्मेलन, 30 नवंबर को मोक्ष कल्याणक मुनी सुब्रत नाथ भगवान का महामस्तका अभिषेक।

25 नवंबर को आयोजित दिव्यांग शिविर
बॉक्स
तरुण मित्र परिषद दिल्ली द्वारा दिव्यांग कैंप लगाया जा रहा है जिसमें दिव्यांगों को कृतिम अंग पोलियो ग्रस्त बच्चों को कैलीपर्स, आर्थोशूज, श्रवण हीन बुजुर्गों को श्रवण यंत्र प्रदान किए जाएंगे यह कैंप सरवन मित्र परिषद का 62 वा कैंप आयोजित किया जा रहा है।
योगेश जैन संवाददाता, टीकमगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here