*गुवाहाटी।* स्थानीय मालिगांव स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में *चैत्र नवरात्र* के आखिरी शुक्रवार को *पद्मावती माता* एवं *छत्रपाल बाबा* की वेदी में दीप प्रज्वलित कर फूलों से आलोंकिक श्रृंगार किया गया। तत्पश्चात माता का जाप, सिंगार, अभिषेक, पूजन आदि के पश्चात *माता की गोद* भराई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रमुख जैनरूप-शारदा देवी बगडा़, आकाश- सोनाक्षी बगड़ा, सुरेंद्र जैन, सुनीता जैन, सुनील सेठी, आदि के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्थानीय गायक कलाकारों ने अपने-अपने भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओ को झूमने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का समापन माता की महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजन करने में पद्मावती माता के सभी भक्तों का सराहनीय सहयोग रहा। यह जानकारी मंदिर के प्रमुख आकाश कुमार बगड़ा द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।।।।।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














