निर्वाण कांड भाषा का 382वा रचना दिवस मनाया………………………….
दिगंबर जैन समाज डडूका द्वारा जैन धर्म की महान जिनवाणी रचना निर्वाण कांड भाषा का रचना दिवस मनाया गया। प्रातः गर्भ गृह मे पार्श्व नाथ का जला भिषेक लक्ष्य नितेश शाह ने किया। राजेन्द्र कोठिया ने निर्वाण कांड का सस्वर पाठ किया। सभी ने निर्वाण क्षैत्र का अर्घ्य चढ़ा सभी सिद्ध क्षेत्रों एवम अतिशय क्षेत्रों का पावन स्मरण किया। निर्वाण कांड की रचना संवत 1741मे भैयालाल नामक जैन साहित्यकार ने की थी। आज इसकी रचना का 382 वा रचना दिवस मनाया गया। गर्भ गृह मे प्रथम तीन अभिषेक कर्ताओं की ओर से वस्तुपाल शाह, मनोज एस शाह, दिनेश जे शाह, अंकित डी शाह, समाज अध्यक्ष राजेश के शाह,अजीत कोठिया, विजयचंद सेठ, जय कुमार शाह एवं बदामीलाल कोठिया ने भी अर्घ्य समर्पित किए। ये जानकारी समाज प्रवक्ता राकेश शाह ने दी।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha