निमोला वार्षिक मेला 14 व 15 दिसंबर को

0
53

निमोला वार्षिक मेला 14 व 15 दिसंबर को

भगवान पार्श्वनाथ का 2902 वां जन्म कल्याणक एवं तप कल्याणक महोत्सव

शाही लवाजमे के साथ भव्य रथयात्रा निकलेगी

स्वर्ण कलशों से भगवान पार्श्वनाथ का होगा कलशा अभिषेक
निमोला जिला टोंक (राजस्थान)
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र निमोला जिला टोंक (राजस्थान)में भगवान पार्श्वनाथ का 2902 वां जन्म – तप कल्याणक महोत्सव वार्षिक उत्सव एवं भव्य रथ यात्रा के तहत दिनांक 14 व 15 दिसम्बर को विभिन्न मांगलिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा भक्ति और समर्पण के साथ किया जाएगा।
समिति के प्रवक्ता राजेश अरिहंत ने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार कोटा को जानकारी देते हुवे बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 14 दिसम्बर को प्रातः भगवान पार्श्वनाथ का नित्य अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन होगा तत्पश्चात पदम कुमार शांति बाई पारस कुमार अंकित कुमार मित्तल नैनवा परिवार द्वारा पद्मावती माता विधान कर पद्मावती माता को वेदी में विराजमान किया जाएगा स्वर्गीय श्रीमती विमला देवी की 21वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सोनी परिवार द्वारा नित्य पूजा पाठ संग्रह पुस्तक का विमोचन किया जाएगा दोपहर में पंडित मनोज शास्त्री संगीतकार कमलेश जैन के निर्देशन में कनक श्री महिला मंडल पुरानी टोंक एवं आदिनाथ महिला मंडल अमीरगंज नसिया टोंक के द्वारा शांति मंडल विधान की पूजा की जायेगी एवं सायंकाल 108 दीपको से भगवान पार्श्वनाथ की महाआरती एवं 48 रजत दीपक प्रज्वलित करते हुए भक्तामर जी के पाठ का आयोजन किया जाएगा । रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का आयोजन होगा । इसी दिन प्रातः पांच मंदिर पुरानी टोंक से विशाल पदयात्रा निमोला के लिए प्रस्थान करेगी पदयात्रा बमोर गेट नेहरू कॉलेज अनस्लैम स्कूल रिलायंस पेट्रोल पंप सोनवा अरनिया माल होते हुए निमोला पहुंचेगी पदयात्रा का मार्ग में श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।समिति के अध्यक्ष बाबूलाल जैन रानोली वालों ने बताया कि 15 दिसम्बर को भगवान पार्श्वनाथ का नित्य अभिषेक वृहद शांति धारा की जाएगी दोपहर में झंडारोहण किया जायेगा मध्यान्ह में भव्य रथ यात्रा शाही लवाजमे के साथ संपूर्ण निमोला ग्राम में निकाली जाएगी सायंकाल भगवान पार्श्वनाथ का स्वर्ण कलशों से वार्षिक कलशाभिषेक किया जाएगा उक्त समस्त क्रियाएं पंडित मनोज शास्त्री के सानिध्य में संपन्न होगी वार्षिक उत्सव के तहत संपूर्ण मंदिर परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा फ्लावर डेकोरेशन, लाइटों सहित जगमग रौशनी से बहुत ही सुंदर तरीके से मंदिर को सजाया जाएगा। विगत 35 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता हुकम चंद प्रेमदेवी मुख्य अतिथि सरोज नरेश बंसल जिला प्रमुख टोंक विशिष्ट अतिथि राजेंद्र कुमार स्नेहलता झंडारोहण कर्ता प्रकाश चंद पटवारी पवन कुमार चित्र अनावरण करता महावीर प्रसाद प्रेमदेवी गोयल दीप प्रज्वलनकर्ता बाबूलाल मधुबाला जैन विधान पुण्यार्जक कनक श्री महिला मंडल पुरानी टोंक एवं आदिनाथ महिला मंडल टोंक होंगे निमोला वार्षिक मेले की पत्रिका के पुण्यार्जक हुकुमचंद पारसमल संजय कुमार जैन (निवाई वाले) रहेंगे।कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथिगण लक्ष्मी जैन पूर्व सभापति नगर परिषद टोंक संत कुमार जैन पूर्व सभापति नगर पालिका टोडारायसिंह इंजीनियर पी सी छाबड़ा महावीर प्रसाद प्रकाश सोनी कमलेश जैन नेमीचंद जैन ज्ञानचंद जैन श्यामलाल जैन धर्मचंद जैन होंगे। मनोज्ञ एवं अतिशयकारी है भगवान पार्श्वनाथ*
प्रकाश पटवारी ने पार्श्वमणि को जानकारी देते हुवे बताया कि अतिशय क्षेत्र निमोला में भगवान पार्श्वनाथ की अत्यंत प्राचीन चतुर्थ कालीन विशाल मनोज्ञ एवं अनेक अतिशय प्रदर्शक प्रतिमा विराजमान है यह अतिशय क्षेत्र प्राचीन मनोज्ञ एवं निमोला गांव के मध्य में विद्यमान है इस क्षेत्र के अतिशय की महिमा का वर्णन नहीं किया जा सकता यहां विराजमान पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा महान आत्मा शांतिदाता एवं मनोवांछित कार्यों को पूर्ण करने वाली है जो व्यक्ति इस प्रतिमा के दर्शन शुद्ध भाव एवं श्रद्धा से करता है उसके सभी मनोरथ कार्य पूर्ण होते हैं अध्यक्ष बाबूलाल जैन ने वार्षिक मेले में सभी को सपरिवार पधार कर दर्शन कर पुण्य अर्जन करने का निवेदन किया इस अवसर पर आसपास के क्षेत्र से निशुल्क बसो की व्यवस्था की गई है दोनों दिन समाज के सामूहिक भोज का आयोजन भी रखा गया है । प्रस्तुति पारस जैन “पार्श्वमणि” पत्रकार कोटा 9414764980

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here