निमित्त और उपादान विषय पर सारगर्भित तत्व चर्चा की मुनि श्री शुद्ध सागरजी महाराज ने आज उनके दर्शन को आए दल से परतापुर में…………………

0
157

डडूका से विहार कर परतापुर पधारे आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज के सु शिष्य मुनि शुद्ध सागरजी महाराज ने आज उनके दर्शन हेतु परतापुर बेडवा मंदिरजी में आए कोठिया संयुक्त परिवार डडूका तथा दिगंबर जैन महिला मंडल बड़ोदिया के भक्तों ओर बहनों को मंगल आशीर्वाद देते हुए निमित्त और उपादान विषय पर सारगर्भित तत्व चर्चा की। मुनि श्री शुद्ध सागरजी महाराज ने कहा की हर कार्य किसी न किसी निमित से ही होता है, बिना निमित्त के कुछ भी नहीं होता। जब मुनि श्री ने निमित ओर उपादान का अर्थ पूछा तो उन्हें संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि इसके लिए आपको जेनिज्म की ए बी सी डी सीखनी होगी। प्रतिदिन नियमित स्वाध्याय करना होगा। नियमित एक घंटे की स्वाध्याय से आपके जेनिज्म के बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर हो जाएंगे और आप प्रवचन पूरे के पूरे समझ सकेंगे।
सभा में विमला देवी खोड़निया, कमला देवी कोठिया, बदामीलाल कोठिया, अजीत कोठिया, राजेंद्र कोठिया , प्रतिनव, अर्निका, जैनी, कुसुम कोठिया तथा निशा कोठिया के साथ एक ड्रेस कोड में बड़ोदिया महिला मंडल की 21बहनों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here