नैनवां जैन पाठशाला विवोकोदय में छोटे बच्चों को जैन धर्म का शिक्षकों द्वारा बीजारोपण कराया

0
2

नैनवां जैन पाठशाला विवोकोदय में छोटे बच्चों को जैन धर्म का शिक्षकों द्वारा बीजारोपण कराया

भगवान महावीर स्वामी की जयंती महोत्सव की तैयारियां प्रारंभ हुई
नैनवा जिला बूंदी 16 मार्च सोमवार 2026

दिगंबर जैन शिवायराम जी चौधरी जैन मंदिर शहर के बीचों बीच होने से छोटे-छोटे बच्चे बालिकाओं को जैन धर्म महावीर के सिद्धांतों का अपार ज्ञान कराया
जैन आचार्य संत 108 विवेक सागर जी महाराज 50 माह पहले नैनवां बड़े जैन मंदिर में आए थे तब से ही उनके द्वारा विद्यालय का वीजा रोपण किया था तब 5 छात्र पढ़ने को प्रारंभ हुए थे विद्यालय में आज 50 छात्र नियमित पढ़ते आते हैं यह बहुत बड़ा विशाल
प्रगति का पथ है
छोटे बालक बालिकाओं में सिद्धि आकांक्षा प्राची खुशी अवनी दक्ष आदित्य नमो बजाज कविता जैन काव्य जैन परी जैन जीवा जैन आगम जैन सिद्ध जैन आदि बालकों ने बताया
हमारी पाठशाला में हमारे पंडित जी महेंद्र जी दीदी पिंकी जैन दीदी निमिता जैन सेठिया द्वारा हमें बताया कि झूठ नहीं बोलना चाहिए सदैव सत्य बोलना चाहिए रात्रि को भोजन नहीं करना चाहिए पानी छानकर पीना चाहिए प्रतिदिन देव दर्शन करना चाहिए गुरु माता-पिता का सम्मान करना चाहिए तभी वह बच्चा आगे बढ़ेगा और अपना नाम काम आएगा ऐसा में उन्होंने पाठशाला में बताया उनके द्वारा बताएं मार्ग पर चल रहे हैं
पंडित महेंद्र जैन ग्राम हरदुआ यूपी के रहने वाले हैं जो अपनी सेवाएं गत 50 माह से विद्यालय को दे रहे हैं बच्चों ने यह भी कहा कि हमारी पाठशाला के स्वर्गीय पारस जैन का कागला द्वारा उनके अथक प्रयास और मेहनत से हम पाठशाला पढ़ने आने लगे हैं आज वह नहीं है लेकिन उनकी कमी बहुत समय महसूस होती है उनके द्वारा दिया गया ज्ञान हमारे जीवन का मार्गदर्शन बना है
इस पाठशाला में इसी नैनवा नगर की बेटियां सुश्री पिंकी जैन सुश्री निकिता जैन सेठिया निशुल्क अपनी सेवाएं जैन पाठशाला को दे रही है जिनको जैन समाज ने बहुत प्रशंसा आभार व्यक्त किया है
भगवान महावीर स्वामी की जयंती महोत्सव 30 मार्च को होने पर पाठशाला में बच्चों को उनके द्वारा दिए गए शत उपदेश त्याग अहिंसा धर्म का ज्ञान पाठशाला के बच्चों को कराया जा रहा है
जो आज के युग में बहुत जरूरी है धर्म से ही जीवन की पहचान होती है
दिगंबर जैन समाज प्रवक्ता महावीर कुमार सरावगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here