नवरात्रि….. कामधेनु महादेवी मां पद्मावती माता की विशेष आराधना

0
9

विशिष्ट राम कथाकार अनुष्ठान विशेषज्ञ परम पूज्य ध्यान दिवाकर मुनि प्रवर 108 श्री जय कीर्ति जी गुरुराज ससंघ खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर राजा बाजार नई दिल्ली में विराजमान है……👣

🌳🌳भक्त और भक्ति का अनूठा संगम चल रहा है दिगंबर जैन मंदिर राजा बाजार नई दिल्ली में….. चल रही है नवरात्रि की विशेष आराधना…… गुरुदेव के नवग्रह चैत्यालय में विराजमान साक्षात जागृत कामधेनु चिंतामणि अपने भक्तों को अचिंत्य फल देने वाली महादेवी मां पद्मावती माता का यह विशेष अनुष्ठान भक्ति से सरोबार अपनी विशेष उपलब्धियां को लेकर के निरंतर एक एक दिन भक्ति , श्रद्धा , विश्वास , उमंग , उल्लास और आनंद के साथ आगे बढ़ता जा रहा है…….🌳🌳

🪴प्रत्येक दिन उत्कृष्टतम द्रव्यों के द्वारा माता की विशेष पूजा अर्चना का यह अनुष्ठान प्रारंभ होता है चूड़ा चढ़ाना….माता की गोद भराई आदि प्रत्येक भक्त अपनी मनोकामना लेकर के माता के दरबार में आते हैं और उन पर विशेष अनुकंपा माता की हमेशा बनी रहती है और भक्त की मनोकामना अवश्य फलदाई हो जाती है🪴

🪷🪷चैत्यालय मैं विराजमान यह पद्मावती माता बहुत चमत्कारिक है 🌷🌷 यह पद्मावती माता साक्षात और जागृत है……. मां की शरण में जो भी आया वह कभी खाली नहीं गया….. जिस -जिस भी भक्त की कोख आज तक सुनी थी वह मां की शरण में आया उनकी कोख भर गई…… गुरुदेव की तीर्थराज पर 365 दिवसीय वंदना और आराधना कोई साधारण कार्य नहीं था यह अपने आप में विलक्षण और असाधारण था…..💐 लेकिन यह कार्य संपन्न हुआ तो मां पद्मावती देवी की अदृश्य शक्ति के कारण हुआ…. तीर्थराज पर प्रत्येक टॉक की वंदना करना…. विधान करना… वहीं पर आहार करना…. वहीं पर घंटो घंटो तक ध्यान में रहना चाहे सर्दी हो गर्मी हो बारिश हो सुविधा मात्रा शून्य हो शाम होते घनघोर अंधेरा हो आखिर यह सब होना अपने आप में अनुपम और असाधारण है……. अंतत यह सब फलित होने में कामधेनु महादेवी पद्मावती माता का विशेष योगदान रहा…..🍂🍂मेरे गुरुदेव ने जिनशासन की सर्वोपलब्धि को प्राप्त कर लिया….. वास्तव में वो पल कितने अदभुत.. अद्भुत… अनुपम… आनंद देने वाले थे….. देवीजी की कृपा और गुरुदेव की दृढ इच्छा शक्ति का परिणाम था……🍂🍂जो भक्त अपने दर्द को लेकर मां के चरणों में आ जाता है अवश्य वह दर्द वहीं पर छोड़कर चला जाता है और अचिंत्य फल को लेकर आनंद मय होकर जाता है 🪷🪷

🌳🌳ऐसी है मेरे गुरुराज के गृह चैत्यालय में विराजमान साक्षात पद्मावती माता…… आओ सभी पधारो मां के चरणों में….. हृदय में आस्थाओं और श्रद्धा के दीप जलाओ और जीवन को सफल करो….. कुछ पल…. कुछ क्षण…. देवी माँ के चरणों में..🌳🌳

. 🌴आओ चलो चले माता की गोद भराई करने….. चूड़ा चढ़ाने… खंडेलवाल दिगंबर जैन मंदिर राजा बाजार नई दिल्ली 🌴

🙏गुरुदेव के अनन्य भक्त (शैलेश पंचोली )🙏

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here