नवनिर्वाचित महावीर सेवा समिति का शपथ ग्रहण व सेवा संकल्प समारोह संपन्न हुआ।

0
3
भीलवाड़ा, 9 मार्च- हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर स्थित सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रांगण में आर्यिकारत्न विज्ञाश्री माताजी ससंघ के सानिध्य में नवनिर्वाचित महावीर सेवा समिति का शपथ ग्रहण व सेवा संकल्प समारोह संपन्न हुआ।
 भीलवाड़ा के इतिहास में पहली बार विशाल मंडप में शहर के सभी मंदिरों के समाजजन की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जो देखते ही बनता है।
आर्यिकारत्न विज्ञाश्री माताजी ने आर्शिवचन में कहा कि संगठन में शक्ति है। उन्होंने प्रेम वात्सल्य, समरसता, भाईचारे का संदेश दिया। धर्म व समाज की सेवा करते राग द्वेष को दूर हटकर एकता पर जोर दिया। क्षमा,अहिंसा, अपरिग्रह, परोपकार के माध्यम से धर्म का महत्व समझाया।
इस दौरान माताजी ससंघ के सानिध्य में पूर्व समिति व वर्तमान समिति के सदस्यों को आपस में गले मिलाया। प्रेम वात्सल्य का संदेश दिया। नई निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सोहनलाल गंगवाल, प्रवीण चौधरी, नरेशगोधा ,मनीष शाह ,राकेश पाटनी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अरुण जैन, प्रकाश कासलीवाल तीर्थ क्षेत्र चवलेश्वर आदि ने अपने विचार प्रकट कर नई नवनिर्वाचित महावीर सेवा समिति के सदस्यों को शुभकामना दी। सुमति अजमेरा, भागचंद काला, श्रीमती गुणमाला बड़जात्या को समिति का संरक्षक बनाया। व पदम चन्द काला व अशोक छाबड़ा को समन्वयक बनाया।
अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने महावीर सेवा समिति की स्थापना से लेकर अब तक हुए विकास कार्यों का वर्णन किया। उन्होंने आगामी योजनाओं की जानकारी देते सभी का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह का संचालन प.पदमचंद काला ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित था।
प्रकाशनार्थ हेतु।       प्रकाश पाटनी
             जैन गजट संवाददाता
                              भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here