ललितपुर। आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में शांतिधाम, बी. टी.आई. आर.टी. परिसर, सिरोंजा, सागर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में आयोजित भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के अधिवेशन में महरौनी विकास खण्ड में स्थित प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र नवागढ़ के इतिहास पर आधारित पुस्तक ‘ नवागढ़ विरासत’ एवं नवागढ़ बैनर का विमोचन नवागढ़ तीर्थक्षेत्र के निर्देशक ब्र. जयकुमार निशांत भैया जी, प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद कुमार जैन रजवांस, सागर विधायक शैलेन्द्र जैन, भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंडारी, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जवाहर लाल जैन सिकंदराबाद, मध्यांचल के अध्यक्ष डी के जैन, मध्यांचल के कार्याध्यक्ष संतोष जैन घड़ी सागर, प्रचार प्रमुख राजेश रागी बक्सवाहा, शरद जैन सांध्य महालक्ष्मी दिल्ली, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड तीर्थक्षेत्र कमेटी के संयुक्त महामंत्री डॉ सुनील संचयललितपुर, प्रचारमंत्री श्रीमती मीनू जैन गाजियाबाद, देवेंद्र लुहारी सागर, महेन्द्र जैन बड़ागांव, मनोज बंगेला, श्रेयांस जैन आदि ने किया।
इस मौके पर नवागढ़ तीर्थक्षेत्र के निर्देशक ब्र. जय निशांत जी ने बताया कि नवागढ़ तीर्थक्षेत्र पुरातत्व एवं इतिहास की अमूल्य धरोहर है। एकबार सभी को इसका दर्शन और अवलोकन जरूर करना चाहिए। यहाँ एक गुरुकुल भी संचालित है जिसमें संस्कारों से संयुक्त शिक्षा प्रदान की जाती है।















