नैनागिरि में होगा जैन शिक्षा समृद्धि का 13 वां स्थापना दिवस समारोह
बकस्वाहा // रत्नेश जैन रागी// – तहसील क्षेत्र के सुविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि में जैन शिक्षा समृद्धि का 13 वां स्थापना दिवस समारोह विविध कार्यक्रमों के साथ 15 मार्च 2026 के मध्यान्ह 2:00 से आयोजित किया जा रहा है , जिसमें देश के अनेक शिक्षाविद, विद्वान , जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
जैन शिक्षा समृद्धि के राष्ट्रीय मंत्री जवाहर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि विजय जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, जीवेत जैन राष्ट्रीय महामंत्री,जवाहर जैन सिकंदराबाद राष्ट्रीय मंत्री, प्रमोद जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के प्रयासों तथा निर्देशन में जैन शिक्षा समृद्धि वर्ष 2013 में बच्चों को शिक्षा एवं संस्कार स्थापित करने हेतु प्रारंभ की गई और बुंदेलखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां संसाधनों का अभाव है परन्तु बच्चों में भविष्य के सपने हैं । वर्तमान में संचालित प्रायमरी विद्यालयों में संस्था शिक्षा के साथ साथ संस्कारों की सुगंध निरन्तर विखेर रही है । शिक्षक शिक्षकाएं प्रशिक्षण से लाभान्वित होकर स्वयं का तथा नन्हें नन्हें बालको के जीवन को सही दिशा, नैतिक आधार एवं संस्कारयुक्त व्यक्तित्व प्रदान करने का कार्य कर रही है।इस अवसर पर पधारकर लाभ प्राप्त करने की अपील जैन शिक्षा समृद्धि के पदाधिकारियों ने की है।











