मुनि वैराग्य सागर व मुनि सुप्रभ सागर महाराज का देवपुरा बूंदी से मंगल विहार

0
6

मुनि वैराग्य सागर व मुनि सुप्रभ सागर महाराज का देवपुरा बूंदी से मंगल विहार
सुदर्शनोदय आवा के लिए
देव, शास्त्र, गुरु ही मनुष्य के जीवन का तारणहार: मुनि सुप्रभ सागर महाराज
बूंदी, 13 नवम्बर। संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर देवपुरा बूंदी में चातुर्मास कर रहे मुनि वैराग्य सागर महाराज व मुनि सुप्रभ सागर महाराज का देवपुरा से सुदर्शनोदय आवां के लिए पदयात्रा के रूप में गुरुवार13
नवंबर को दोपहर को मंगल विहार हुआ। उनका रात्रि विश्राम बड़ौदिया में हुआ।14 नवंबर को धार्मिक कस्बे अलोद में गाजे बाजे के साथ मंगल प्रवेश हुआ। पद यात्रा में देखते ही उत्साह बन रहा था तथा जैनी व अजैनी ग्रामीणो भक्तों ने पाद प्रक्षालन व आरती उतार कर आशीर्वाद लिया

 

विहार से पूर्व संभवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विनयांजलि सभा हुई। जिसमें मुनि सुप्रभ सागर महाराज ने कहा कि देव शास्त्र गुरु के नाम लेने से ही जीवन भव भव तक तर जाता है। गुरु ही एक ऐसा माध्यम है जो धर्म के मार्ग पर प्रशस्त करते हुए मनुष्य का आत्म कल्याण करता है। मुनिश्री ने कहा कि गुरु के सूत्र से जुड़े रहने से कोई धर्म के मार्ग से भटक नहीं सकता।
मुनि वैराग्य सागर महाराज ने कहा कि श्रावकों के बिना मुनि महाराजों का चातुर्मास संभव नहीं है तथा श्रावक व मुनियों का जन्म जन्म का साथ है। उन्होंने गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि गुरु ही धर्म, ज्ञान सिखाते हुए आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
विनयांजलि सभा में देवपुरा दिगम्बर जैन मंदिर प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश ठग, राजेन्द्र जैन अजेता, सपना सेठिया ने विनयांजलि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रियंका जैन, संगीतकार आयुष जैन ने भजन के माध्यम से विनयांजलि प्रस्तुत की। प्रातःकालीन स्वाध्याय सभा में खण्डेलवाल सरावगी समाज के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र काला ने भी विनयांजलि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर महाराजश्री के साथ चातुर्मास के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले गौरव जैन, अभिषेक जैन आवां तथा सुचारू रूप से भोजन व्यवस्था करने वाले शंकर व कृष्णा तथा मंदिर की सेवक सुरेश सैनी का भी स्वागत किया गया। विनयांजलि सभा में देवपुरा दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद कोटिया, कोषाध्यक्ष अशोक धानोत्या, चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पदम बरमुण्डा, मंत्री दिनेश बोरखणडया उपसंयोजक सुरेश कोटिया, कोषाध्यक्ष जम्मू कुमार जैन विकास सबदरा, सीए अभिषेक जैन, पदयात्रा के संयोजक चिराग जैन, दिनेश कोटिया, गौरव जैन, देवेन्द्र सामरिया,
किया। संचालन देवेन्द्र जैन चूचू ने किया।
रविंद्र काला
बूंदी जैन गजट संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here