मुनि श्री विमल सागर जी महाराज को छत्रपति नगर पधारने हेतु श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
नगर में दिगंबर जैन परवार समाज के द्वारा मल्हारगंज में स्थापित एकमात्र श्री दिगंबर जैन चंदा प्रभु जिनालय जिसका नवीनीकरण कार्य पूर्ण होकर जिनालय के प्रथम मंजिल पर नवनिर्मित बेदी पर विराजित होने वाली 24 तीर्थंकरों की रजत प्रतिमाओं का मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ससंघ के मंगलमय सानिध्य में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक दलाल बाग परिसर में (छत्रपति नगर के समीप) होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य पूज्य मुनि श्री विमल सागरजी महाराज एवं मुनिश्री अनंत सागर जी महाराज का गंजबासौदा से इंदौर के लिए बिहार चल रहा है। बिहार के दौरान आज प्रातः सोनकच्छ आष्टा के बीच मुनि श्री के आहार स्थल पर छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन के नेतृत्व में ट्रस्टीगण सर्वश्री श्रुत जैन, नीलेश जैन टैलेंट, जिनेश जैन एवं वीरेंद्र देवरी, अजय मामा, , सुरेश पड़ोसी, अभिषेक जैन और गुड्डू गढ़ाकोटा आदि समाज श्रेष्ठियों ने मुनि श्री से सोजन्य भेंट कर एवं श्रीफल समर्पित कर छत्रपति नगर में पधारने एवं प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय परिसर छत्रपति नगर में निर्मित संत सदन में प्रवास एवं विश्राम करने का विनम्र अनुरोध किया। इस निवेदन पर मुनि श्री ने मुस्कुराते हुए अपने दोनों हाथों से आशीर्वाद देकर स्वीकृति प्रदान की। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि मुनि श्री का आशीर्वाद मिलने से छत्रपति नगर के रहवासियों में खुशियों की लहर दौड़ गई। मुनि संघ के 22 मार्च तक मां अहिल्या की नगरी इंदौर में मंगल प्रवेशकी संभावना है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












