मुनि अनुपम सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री पदम प्रभु विधान पूजा संपन्न हुई।

0
2
भीलवाड़ा, 10 अक्टूबर- बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मुनि अनुपम सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में श्री पदम प्रभु भगवान का विधान पूजा उत्साह पूर्वक संपन्न हुई।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि प्रातः मुनि अनुपम सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में 5:30 बजे विशेष पूजा एवं श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा हुई। इस अवसर पर मुनि अनुपम सागर महाराज ने धर्म देशना में कहा कि मनुष्य कितनी टेंशन में जी रहा है, कितने पाप कर रहा है। उन्होंने कहा कि तीन लोक के चरणों में आकर संसार से मुक्ति पाले, संसार के बंधन में क्यों पड़े हो। उन्होंने कहा कि आगामी दिवाली पर पटाखे नहीं छोड़ने का संकल्प ले, पटाखे छोड़ने से कितने जीवो का घात कर रहे हो।  हमने एकांतवाद में जन्म लिया है, हम क्यों आतंकवाद को क्यों पाल रहे हो। उन्होंने कहा कि संतान संतों का भक्त बन जाए,  व उनकी की सेवा करें वह ज्यादा श्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि पूरा जीवन पापों में गुजार दिया, हम महावर्ती बनकर दीक्षा लेकर मोक्ष प्राप्त करने में ही जीवन का कल्याण है। भगवान के सामने भिखारी बनकर कभी नहीं आना, भक्त बनकर आना। सारे काम सफल होंगे। मुनि निर्मोह सागर महाराज ने कहा कि खान-पान, उसकी वाणी से उसके चरित्र के बारे में जानकारी  मिल जाती है। उन्होंने कहा कि हमेशा सत्य प्रिय वाणी बोलना चाहिए।
मंत्री पूनम सेठी ने बताया कि दोपहर 1:00 बजे ए अनुपम सागर महाराज से संघ के सानिध्य में श्री पदम प्रभु भगवान का विधान पूजा कोटा के लिए कमलेश सेठी के निर्देशन में भक्ति संगीत के साथ पूजा के प्रारंभ में निशा जैन, सुमन पाटनी, सुनीता गोधा,  कल्पना सोगानी, कर्ति अग्रवाल विधान पर कलश स्थापित किए एवं कमलेश सेठी ने दीपक स्थापित किया। मुनि अनुपम सागर महाराज ने पूरे विधान को अपने मुखारविंद से भक्ति के साथ इंद्र- इंद्राणियों ने विधान पर नाचते- गाते संगीत की स्वर लहरियों में 71 अर्ग समर्पण किये।
इस दौरान पदम जैन कोटा निवासी का 21 वर्षीय पुत्र बाल ब्रह्मचारी अतिशय भैया जो आगामी दिनों में मुनि आदित्य सागर महाराज के सानिध्य में मुनि दीक्षा लेंगे। उनका माल्यार्पण कर साफा पहनाकर सम्मानित किया। एवं शांतिधारा गिर गौशाला एवं पंचगव्य अनुसंधान केंद्र द्वारा आयुर्वेदिक दवाइयां एवं हथकरघा से बने वस्त्र की स्टाल का पूजा दीदी ने मुनिससंघ को अवलोकन कराया एवं इन्हें आशीर्वाद दिया। उल्लेखनीय है कि प्रात राकेश पाटनी, गुलाबचंद शाह, ने दीप प्रज्वलन, ट्रस्ट के सदस्य समाज के सदस्यों ने मुनि ससंघ का पाद पक्षालन किया। महिलाओं ने शास्त्र भेंट किए एवं महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। संचालन पूनम सेठी ने किया।
उपाध्यक्ष अशोक पाटोदी ने बताया कि 11 अक्टूबर को प्रातः 7: 15 बजे मुनिससंघ के सानिध्य में बड़े बाबा मूल नायक श्री पदम प्रभु भगवान का जिन सहस्त्र(1008) मंत्रावली रिद्धि मंत्रों द्वारा महामस्तकाभिषेक होगा। दोपहर 2:00 बजे स्वाध्याय, धर्म चर्चा मुनि ससंघ  द्वारा होगा।
      प्रकाश पाटनी
           संवाददाता जैन गजट
            भीलवाड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here