राजेश जैन दद्दू
इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से जिन शासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन द्वारा मध्यप्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की 23/3/25/ रविवार को पुरे विश्व में भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती बड़े हर्ष और उल्लास से मनाई जाएगी। जिनशासन एकता संघ एवं विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू, एवं मयंक जैन ने सरकार से अनुरोध करते हुए कहा कि 23 मार्च रविवार को आदिनाथ जयंती पर मांस, मछली और शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में आदिनाथ जयंती पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए जाएं।
विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि संगठन जैन धर्म के सभी संप्रदायों का प्रतिनिधित्व करता है।
रिषभ नाथ जन्म कल्याणक इस वर्ष 23/मार्च रविवार 2025 को पड़ रहा है। जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर भगवान आदिनाथ असी मशी क्रषी के अग्रदूत शांति, अहिंसा, सत्य और विश्व बंधुत्व के प्रतीक थे।
अगर इस पवित्र दिन पर निर्दोष पशु, पक्षी, मछली की हत्या और मांसाहारी भोजन, शराब परोसना और सेवन बंद कर दिया जाए तो यह उनके और उनके सिद्धांतों के लिए सच्ची श्रद्धां होगी। दद्दू ने कहा कि
इस बारे में शीघ्र अधिघोषणा जारी करके स्वास्थय विभाग व स्थानीय निकाय विभाग को यह प्रतिबंध लागू करने के निर्देश जारी किए जाएं।