मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश इंदौर के चार समाजसेवियों को महावीर अलंकरण प्रदान करेंगे
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
भगवान महावीर जन्म कल्याण की पूर्व बेला में दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रायोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिगंबर एवं श्वेतांबर जैन समाज के चार वरिष्ठ समाजसेवी
हंसमुख गांधी, संतोष कुमार जैन, चंदनमल चौरडिया एवं हंसराज जैन को महावीर अलंकरण प्रदान कर सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सानिध्य में भगवान महावीर के दर्शन की वैश्विक प्रासंगिकता पर
बृहद संवाद भी होगा।धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि समारोह 29 मार्च रविवार को प्रातः 10:30 बजे स्कीम नंबर 78 स्थित संगीत कला अकादमी मनमोहन ऑडिटोरियम मे होगा।
दद्दू ने बताया कि समारोह के माध्यम से श्वेतांबर एवं दिगंबर जैन समाज अपने साझा मूल्यों और आदर्शों को पुष्ट करेंगे ताकि परस्पर में समन्वय सद्भाव एवं सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का मार्ग प्रशस्त हो सके।
आयोजन समिति के अध्यक्ष स्वप्निल कोठारी, सहित समिति के सदस्य राजेश चेलावत, अमित कासलीवाल, एवं मनोहर झांझरी के अनुसार महावीर अलंकरण समारोह एक महत्वपूर्ण आयोजन है जो भगवान महावीर के विचारों को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। समाज श्रेष्ठी डॉ जैनेन्द्र जैन सुशील पांड्या राकेश विनायक ने समाज के दोनों समुदायों से समारोह में पधारने का आग्रह किया है।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












