मूल नायक श्री पदम प्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ।

0
2
भीलवाड़ा, 20 अक्टूबर-  बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चतुर्दशी के पावन दिवस पर बड़े बाबा मूल नायक पदम प्रभु भगवान का महामस्तकाभिषेक हुआ।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि प्रातः मूलनायक पदम प्रभु भगवान सहित सभी प्रतिमाओं पर श्रावकों ने बारी-बारी से अभिषेक पाठ द्वारा महामस्तकाभिषेक किया। इस उपरांत आदित्य,कमल कासलीवाल एवं चंयक, राकेश बघेरवाल ने पदम प्रभु भगवान, लक्ष्मीकांत जैन ने आदिनाथ, पूनम चंद सेठी ने मुनिसुव्रतनाथभगवान पर शांतिधारा की तथा अन्य प्रतिमाओं पर भी श्रावकों ने शांतिधारा की। श्रावक-श्राविकाओं पूजा-अर्चना कर अर्ग समर्पण किये। इस अवसर पर कई धर्मालुगण उपस्थित थे।
 सायंकाल 48 दीपों से भक्तामर महाआरती की गई।
प्रकाशनार्थ हेतु।      प्रकाश पाटनी
        प्रचार एवं संगठन मंत्री
         भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here