मैत्री वैलफेयर फाउंडेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का विशाल रक्तदान शिविर 22 को
अम्बाह (मनोज जैन नायक) समाज सेवा और मानवता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी के तहत मैत्री ग्रुप फाउंडेशन एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा रविवार, 22 फरवरी को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है । यह शिविर जैन बगीची, अंबाह में प्रातः 10:00 बजे से आरंभ होगा। शिविर में रक्त संग्रह हेतु जिला अस्पताल मुरैना और ग्वालियर की टीम मौजूद रहेगी। आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा भाव और मानवता को बढ़ावा देना है। आयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर पर उपस्थित होकर रक्तदान कर जीवन बचाने में योगदान दें। आयोजकों का कहना है कि एक यूनिट रक्त से कई जीवन बचाए जा सकते हैं। मैत्री फाउंडेशन के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं अवनीश गुप्ता राधे और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष संतोष जैन ने कहा है कि शिविर में भाग लेकर इच्छुक रक्तदाता न केवल समाज के लिए पुण्य कार्य करेंगे, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में आशा की किरण भी बनेंगे।
आयोजकों ने सभी से समय पर पहुंचने और इस मानवतावादी अभियान में सहयोग देने का विशेष आग्रह किया है।जिससे यह शिविर समाज में सेवा भाव, मानवता और एकजुटता को बढ़ाने का सशक्त माध्यम बनेगा।














