मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर महाराज ससंघ का मंगल विहार गोहद की ओर 14 जनवरी को

0
77

भिण्‍ड/ गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज मुनि विश्वसाम्य सागर महाराज ससंग 29 दिसंबर 2023 से भगवान महावीर स्वामी की समवसरण स्थली अतिशय क्षेत्र बरासो जी जैन मंदिर में विराजमान है जहां पर नव वर्ष के अवसर पर 1 जनवरी 2023 को भगवान महावीर स्वामी का महामस्त का अभिषेक कार्यक्रम किया था जिसमें विधान पूजा अर्चना कर नव वर्ष को बड़े उत्साह पूर्वक सुप्रभात महोत्सव के रूप में मनाया था जो अब 14 जनवरी 2024 को बरासो जी जैन मंदिर से गोहद की ओर मंगल विहार करेंगे, मनोज जैन पार्षद ने बताया कि मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसन्त सागर महाराज के ससंघ सानिध्य में 18 जनवरी 2024 को स्टेशन रोड स्थित जैन मंदिर गोहद चौराहे पर भव्य शिखर त्रय बेदी चौबीसी मानस्तंभ शिलान्यास समारोह कार्यक्रम आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here