मार्ग में 21 स्थानों पर हुई महाआरती एवं पुष्प वर्षा

0
3

राजस्थान जैन युवा महासभा के तत्वाधान में जयपुर शहर में धूमधाम से मनाया जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक

18 किलोमीटर मार्ग पर चला धर्म का कारवां
राजधानी में द्वितीय बार 18 किलोमीटर मार्ग की निकली वाहन रथयात्रा

मार्ग में 21 स्थानों पर हुई महाआरती एवं पुष्प वर्षा

फागी संवाददाता
(राजाबाबू गोधा)
जयपुर – 12 मार्च – दिगम्बर जैन युवा एवं महिला संगठनों की प्रदेश स्तरीय पंजीकृत प्रतिनिधि संस्था राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज के सहयोग से जैन धर्म के प्रवर्तक एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) के जन्म कल्याणक दिवस (जन्म जयंती ) जोर शोर से मनाया गया। इस मौके पर गुरुवार, 12 मार्च को राजस्थान की राजधानी गुलाबी नगर जयपुर में 18 किलोमीटर मार्ग की विशाल वाहन रथयात्रा निकाली गई, यह वाहन रथयात्रा प्रतापनगर के सैक्टर 5 स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर से रवाना होकर 18 किलोमीटर मार्ग की दूरी तय करते हुए मानसरोवर में मीरामार्ग के आदिनाथ भवन पर जाकर सम्पन्न हुई, कार्यक्रम में जैन गजट संवाददाता राजाबाबू गोधा को जानकारी पर ज्ञात हुआ कि वाहन रथयात्रा में भगवान आदिनाथ के जीवन चरित्र को दर्शाती झांकियों सहित बड़ी संख्या में जैन बन्धु एवं वैश्य बन्धु अपने दो पहिया एवं चौपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए तथा समापन पर मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर विशाल धर्म सभा हुई,युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि प्रतापनगर के हल्दीघाटी मार्ग पर सैक्टर 5 स्थित श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर से प्रातः 7.15 बजे समाज श्रेष्ठी सुनील पहाडियाँ, कमल सरावगी, दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीर जी के यशस्वी अध्यक्ष सुधान्शु कासलीवाल, ज्ञान चन्द झांझरी ने जैन ध्वज दिखाकर इस विशाल वाहन रथयात्रा का शुभारंभ किया, इससे पूर्व महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में सामूहिक दर्शन के बाद अभिषेक, शांतिधारा एवं महाआरती के आयोजन हुए कार्यक्रम में मंदिर समिति की ओर से मुख्य समन्वयक राजीव जैन गाजियाबाद, युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, जिला अध्यक्ष संजय पाण्डया, जिला महामंत्री सुभाष बज, समन्वयक राकेश गोधा, इंदिरा बडजात्या, मुख्य संयोजक सुनीता अजमेरा आदि पूरी टीम का स्वागत एवं सम्मान किया गया,यह रथयात्रा हल्दीघाटी गेट, टौक रोड, दुर्गापुरा, महावीर नगर, गोपालपुरा बाईपास, मानसरोवर के मध्यम मार्ग, सिटी पार्क चौराहा होते हुए अग्रवाल फार्म के मीरा मार्ग स्थित श्रीआदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुच कर शोभायात्रा में बदल गई, कार्यक्रम में आदिनाथ मंदिर से भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को लेकर बैण्ड बाजों के साथ नाचते गाते आदिनाथ भवन पर पहुचे , जहां समापन पर धर्म सभा एवं श्री जी के कलशाभिषेक तथा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया इस वाहन रथ यात्रा मार्ग पर शहर के 51 से अधिक दिगम्बर जैन मंदिरों एवं कई सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों एवं विभिन्न समाजों द्वारा रथयात्रा पर पुष्प वर्षा तथा भगवान आदिनाथ के मुख्य रथ की आरती की गई , कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय पाण्डया एवं जिला महामंत्री सुभाष बज ने बताया कि इस विशाल वाहन रथयात्रा में मार्ग में पुष्पक विमान से पुष्प वर्षा करवाई गई,मुख्य समन्वयक राजीव जैन गाजियाबाद ने बताया कि विशाल वाहन रथयात्रा में भगवान आदिनाथ से सम्बंधित झाकियो सहित 24 तीर्थंकरों के रथ, भरत का भारत की झांकी, भजन मण्डलियां, लवाजमा, बैण्ड बाजे, नारे लिखी तख्तियां, डी जे, विन्टेज कारे, बैनर, झण्डे, दो पहिया एवं चौपहिया वाहन, महिला मण्डलों के लिए ट्रेक्टर ट्रालियां आदि शामिल होकर भगवानआदिनाथ के श्रद्धालुओं ने गुणगान किये ,देश के विभिन्न 16 तीर्थ क्षेत्रों में स्थापित आदिनाथ भगवान की प्रतिमा के चित्र भी शोभायात्रा में जीपों ,रथों पर विराजमान कर शामिल किए गये,दो किलोमीटर लम्बी यह वाहन रथयात्रा जब मीरा मार्ग पहुची तो इसका पिछला छोर वरुण पथ पर था।
युवा, महिलाऐ सभी भक्ति में लीन होकर नृत्य करते हुए वाहन रथयात्रा में शामिल हुए।
मीरामार्ग के आदिनाथ भवन पर मीरा मार्ग मंदिर समिति के सहयोग से आयोजित धर्म सभा में उपस्थित ज्ञान चन्द झांझरी राजीव जैनगाजियाबाद, प्रदीप जैन, विनोद जैन कोटखावदा, संजय पाण्डया, सुभाष बज आदि ने झण्डारोहण एवं भगवान आदिनाथ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया,इस मौके पर राजस्थान जैन सभा जयपुर के यशस्वी अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, समाजसेवी कमल बाबू जैन सहित कई मंदिरों के अध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित रहे।
इससे पूर्व रमा जैन, सुशीला रावकां, रश्मी सांगानेरिया आदि ने मंगलाचरण किया। युवा महासभा की ओर से प्रदीप जैन, विनोद जैन कोटखावदा, संजय पाण्डया, सुभाष बज,राकेश गोधा, महेश बाकलीवाल,मुकेश कासलीवाल, राजेन्द्र सेठी, महावीर सुरेन्द्र जैन, राज कुमार पाटनी, मनीष सोगानी, इंदिरा बडजात्या, सुनिता अजमेरा, निशा बडजात्या, दीपिका जैन कोटखावदा, नीतू जैन मुल्तान आदि ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। तत्पश्चात विनोद जैन कोटखावदा ने अपने उदबोधन में द्वितीय बार आयोजित ऐतिहासिक वाहन रथयात्रा की विस्तृत जानकारी उपस्थित श्रद्धालुओं को दी। प्रदीप जैन ने स्वागत उदबोधन दिया। मुख्य समन्वयक राजीव जैन गाजियाबाद ने रथयात्रा की शुरुआत की भूमिका बताई।
विमल जैन पचेवर ने भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक दिवस पर प्रकाश डाला। समन्वयक राकेश गोधा ने वाहन एवं जुलूस टीम का धन्यवाद दिया।
जयकारों के बीच श्री जी के कलशाभिषेक किये गये। श्री जी की माल का पुण्यार्जन जय प्रकाश – अंजलि जैन ने किया श्रद्धालुओं ने भक्ति पर झूमते हुए श्री जी महाआरती की। गायक अशोक गंगवाल, सुभाष बज, विमल जैन के भक्तिमय भजनों पर पूरा सभागार नाच उठा। वाहन रथयात्रा में प्रारम्भ से दो पहिया एवं चौपहिया वाहन लेकर शामिल हुए महिला पुरुषों के लिए लक्की ड्रा पुरस्कार दिये गए। धर्म सभा में उपस्थित जैन बन्धुओं ने सरकार से आगामी वर्ष आदिनाथ जयन्ती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की उक्त कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन विनोद जैन कोटखावदा ने किया,आभार मीरा मार्ग कमेटी के मंत्री राजेन्द्र सेठी एवं सुभाष बज ने दिया अन्त में समाज बन्धुओं के लिए वात्सल्य सहभोज का आयोजन रखा गया ।

राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here