मानवी, सिद्धम ओर सृष्टि जैन विजेता रहे महावीर भव क्विज में………………….
दिगंबर जैन पाठशाला डडूका द्वारा जिनागम परिवार के सौजन्य से महावीर जन्मकल्याणक पर्व वर्ष 2625के तहत आयोजनो में सम्पन्न भगवान महावीर भव क्विज प्रतियोगिता में 11बच्चो ने प्रथम राउंड में हिस्सा लिया।
भगवान महावीर के 32 पूर्व भवों आधारित इस रोचक क्विज में प्रथम राउंड के बाद 5बच्चे चयनित हुए ओर फाइनल राउंड में पहुंचे।
बच्चो ने निर्णायकों अजीत कोठिया, नितेश जैन तथा पलाश जैन के तीन हिस्सों मे फिल्म प्रदर्शन आधारित प्रश्नों के माकूल जवाब दिए।
भगवान के 32पूर्व भवों मैसे 31के सही नाम बता कर मानवी पीयूष जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 22ओर 21भवों के नाम सही बताकर सिद्धम जैन ने द्वितीय तथा सृष्टि जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में रियल जैन, कल्प जैन तथा भाग्य जैन ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
विजेताओ को प्रायोजक द्वारा 500/=,300/=ओर 200/=के नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई। इस अवसर दुबई से आए विद्वान नितेश भैया ने पाठशाला के शैक्षिक स्तर की सराहना की।
कार्यक्रम संचालन पाठशाला प्रेरक अजीत कोठिया ने किया, आभार प्रदर्शन मनोज एस शाह ने किया।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha











