मनोज कुमार जैन निगम पार्षद नॉमिनेट, तरुण मित्र परिषद के महामंत्री निर्वाचित

0
1

दिनांक: 23 जून 2025, नई दिल्ली
अखिल भारतीय संस्था तरुण मित्र परिषद की 49वीं वार्षिक सभा में सम्पन्न हुए द्विवार्षिक चुनावों में निगम पार्षद (नॉमिनेट) श्री मनोज कुमार जैन को सर्वसम्मति से महामंत्री चुना गया।

यह चुनाव संस्था के लक्ष्मी नगर स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुआ, जिसमें अशोक जैन को अध्यक्ष, अशोक कुमार जैन को उपाध्यक्ष, आलोक जैन को सह सचिव, राकेश जैन को संगठन सचिव एवं अजय जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही कमल मेहरोत्रा, महेश जैन, पी. के. जैन, फूलचंद जैन, राम औतार शर्मा, राम किशोर शर्मा, रविंद्र कुमार जैन, समकित जैन और विनीत शर्मा कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

चुनाव अधिकारी प्रताप जैन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के सेवा और सहयोग के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के उपरांत महामंत्री मनोज कुमार जैन ने कहा, “मैं संस्था को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने और ज़रूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करूंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here