मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, ट्रस्टी गुरु तीर्थ वंदना कर भीलवाड़ा लौटे

0
4
भीलवाड़ा, 17 अगस्त- श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट बापूनगर के सदस्यगण गुरु तीर्थ वंदना कर भीलवाड़ा लोटे।
प्रचार मंत्री प्रकाश पाटनी ने बताया कि ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्य गुरु तीर्थ वंदना हेतु बजरंगगढ़ स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पहुंचकर शांतिनाथ,अरहनाथ कुन्थुनाथ भगवान की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन कर अशोकनगर में निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधा सागर महाराज के चल रहे चातुर्मास स्थल पहुंच कर श्री शांतिनाथ त्रिकाल चौबीसी जिनालय के दर्शन किए। प्रातः 5:30 बजे मुनि सुधा सागर महाराज के पादपक्षालन, दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 15 अगस्त के दिन मुनि ससंघ के सानिध्य में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को देखा। इस उपरांत दिगंबर जैन दर्शनोदाय अतिशय तीर्थ क्षेत्र थूबोन पहुंचकर भगवान आदिनाथ की 28 फुट उतंग विशाल खड्गासन प्रतिमा के दर्शन एवं अभिषेक किया। एवं 12वीं शताब्दी के बने 26 जिनालय मंदिर के दर्शन का भी लाभ लिया।
ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि इस गुरु तीर्थ वंदना दो दिवसीय यात्रा मंगलमय रही। ट्रस्ट मंत्री पूनम चंद सेठी ने निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव सुधा सागर महाराज के उपकार के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत जैन, पूनम चंद सेठी, अशोक कुमार पाटोदी, ताराचंद झांझरी, प्रकाश पाटनी, राकेश बघेरवाल, विनय कुमार जैन, ताराचंद अग्रवाल उपस्थित थे।
   प्रकाश पाटनी
       प्रचार एवं संगठन मंत्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here