मंदिर सजाओ प्रतियोगिता में श्रीसुपार्श्वनाथन दिगंबर जैन मंदिर शास्त्री नगर प्रथम रहा

0
2
भीलवाड़ा, 31 मार्च- महावीर जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा मंदिर सजाओ प्रतियोगिता का निर्णय निर्णायक मंडल द्वारा न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर स्थित श्रीसुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर प्रथम रहा।
अध्यक्ष प्रकाश गंगवाल ने बताया कि निर्णायक मंडल ने सभी माप दण्डों के आधार के निर्णय के अनुसार प्रथम श्री सुपार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर न्यू हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर, द्वितीय श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सुभाष नगर, तृतीय श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आरके कॉलोनी, एवं सान्तवना पुरस्कार श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अरिहंत नगर घोषित किया गया।
गुलाबचंद, मनीष, नीरज शाह परिवार द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने कहा कि सभी मंदिरों ने अत्यंत सुंदर सजा कर भगवान महावीर के जन्मोत्सव को भव्य बनाया। जो समाज की एकता भक्ति और उत्साह को दर्शाती है।
  प्रकाश पाटनी
 भीलवाड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here