मालेगांव में 30 मार्च को श्री 1008 भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव एवं श्रीजी पालखी का भव्य आयोजन

0
5

मालेगांव में 30 मार्च को श्री 1008 भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव एवं श्रीजी पालखी का भव्य आयोजन

उपाध्याय श्री 108 विश्रुतसागरजी गुरुदेव एवं श्री 108 निर्वेगसागर महाराजजी के पावन सानिध्य में पहली बार मालेगांव में विविध धार्मिक कार्यक्रम

✍️ विनोद रोकडे जैन, मालेगांव

अहिंसा, सत्य और संयम का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में मालेगांव शहर में भव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर प.पू. युग सर्वोत्कृष्ट समाधि साधक भारत गौरव गणाचार्य श्री 108 विरागसागरजी मुनिराज, पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागरजी गुरुदेव के परम प्रभावशाली शिष्य उपाध्याय श्री 108 विश्रुतसागरजी गुरुदेव एवं श्री 108 निर्वेगसागर महाराजजी का पावन सानिध्य पहली बार मालेगांव नगरी को प्राप्त हो रहा है, जिससे जैन समाज में विशेष उत्साह का माहौल बना हुआ है।

महोत्सव के अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रातःकाल प्रभातफेरी, अभिषेक, पूजन, प्रवचन तथा भव्य शोभायात्रा एवं रथ-पालखी निकाली जाएगी। इस आयोजन के माध्यम से भगवान महावीर स्वामी के सिद्धांत “अहिंसा परमो धर्म” एवं “जियो और जीने दो” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

विशेष बात यह है कि इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे, जिससे संपूर्ण मालेगांव शहर भक्तिमय वातावरण में रंग जाएगा। महोत्सव के माध्यम से समाज में एकता, शांति और भाईचारे की भावना को भी बल मिलेगा।

इस अवसर पर आयोजकों ने मालेगांव तालुका के समस्त दिगंबर जैन समाज एवं नागरिकों से इस पवित्र आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया है। यह अपील श्री दिगंबर जैन ग्लोबल युवा महासभा के जिला अध्यक्ष वाशिम, विनोद रोकडे जैन द्वारा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here