मैं समाज हित,एकता और समाज के विकास के लिए कार्य करूंगा-आनंद गोधा
राजेश जैन दद्दू
इंदौर।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद गोधा का दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में फेडरेशन सहित समाज की 65 संस्थाओं ने शाल श्रीफल, मोतियों की माला दुपट्टा और पगड़ी पहनकर का उनका सम्मान किया। उदासीन आश्रम स्थित कुंदकुंद ज्ञानपीठ परिसर के सभागृह में आयोजित समारोह में अपने सम्मान के प्रति आभार एवं मन की बात मन से करते हुए गोधा ने कहा कि मैं मान, सम्मान और अभिमान के लिए अध्यक्ष नहीं बना हूं मेरी जीत आप सब की जीत है। आप सब ने मुझे सामाजिक संसद का
अध्यक्ष बनाकर पूरी समाज को एक करने का जो दायित्व मुझे सोंपा है उसे आप सब के सहयोग से पूरा करूंगा और ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा जिससे समाज की भावनाओं को या किसी के मान सम्मान को ठेस पहुंचे। समाज में एकता, समन्वयऔर सोहार्द बढ़े, एवं समाज के विकास को गति मिले अध्यक्ष के रूप में यह मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
सम्मान के पूर्व सुशील पांड्या ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से संपन्न चुनाव में 635 प्रतिनिधियों द्वाराआनंद जी को संसद का अध्यक्ष चुना गया है इसलिए वह ही सामाजिक संसद के एक मात्र एवं सर्वमान्य अध्यक्ष हैं और उनका स्वागत करते हुए हम सब गोरवान्वित हैं।
सोशल ग्रुप फेडरेशन के अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने कहा कि फेडरेशन एवं शहर में संचालित सभी सोशल ग्रुप समाज हित के सभी कार्यों मेंआपके साथ है। फेडरेशन की शीरोमणी संरक्षिका श्रीमती पुष्पा कासलीवाल एवं महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल ने आशा व्यक्त की कि गोधाजी सभी लोगों और गुटों को साथ लेकर समन्वय के साथ कार्य करेंगे। दिलीप पाटनी ने कहा कि आनंद जी के नेतृत्व में समाज नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। समाजसेवी मनीष नायक ने भी समारोह को संबोधित किया। प्रदीप चौधरी ने श्री गोधा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित परिचय दिया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
इस अवसर पर हंसमुख गांधी,टी के वेद, आदित्य कासलीवाल, डॉ जैनेंद्र जैन, राकेश विनायक राजेश जैन दद्दू,देवेन्द्र सेठी संजयअहिंसा, नवीन गोधा, राजेंद्र सोनी, शेखर छावड़ा ,भूपेंद्र जैन, कीर्ति पांड्या,डी के जैन डीएसपी, आदि गणमान्य उपस्थित थे।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha














