महिला मण्डल द्वारा किया गया ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन

0
60

यमुनानगर, 9 जून (डा. आर. के. जैन):
श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर महिला मण्डल के द्वारा रेलवे स्टेशन चौंक पर ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्ता मण्डल अध्यक्षा मगनमाला जैन ने की तथा संचालन महामंत्री सुमन जैन ने किया। जानकारी देते हुये कोषाध्यक्ष मंजू जैन ने बताया कि जैैन धर्म के सोलवें तीर्थंकर 1008 देवादीदेव भगवान श्री शांतिनाथ जी के जन्म-तप व मोक्ष कल्याण के उपलक्ष पर रेलवे स्टेशन चौंक पर ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ णमोकार महामंत्र का उच्चारण कर किया गया और सभी के लिये सुख, शांति, समृद्धि, आदि के लिये भगवाव से कामना की गई, तत्पश्चात राहगीरों को छबील वितरित की गई। उन्होंने बताया कि मावन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा कही गई है, किन्तु भाग दौड़ भरी जिन्दगी में इंसान मानव सेवा के लिये वक्त नहीं निकाल पाता है। ऐसे में इस प्रकार के आयोजनों द्वारा मानव सेवा करने का प्रायस सकल जैन समाज द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किया जाना हर प्रकार से शुभ सिद्ध होता है, क्योंकि इस प्रकार से तेज गर्मी और धूप में लोगों को ठंडी मीठी छबील पिला कर उन्होंने ठंडक पहुँचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि हर धर्म में निस्वार्थ भाव से मानव सेवा को ही सबसे उच्च सेवा कहा गया है और इसी प्रयास से आज का यह आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान लगभग 900 लोगों ने छबील पी कर अपनी प्यास बुझाई। इस अवसर पर बिमला जैन, कविता जैन, भावना जैन, दीपा जैन, नीति जैन, पं. शील चंद जैन व पवन जैन आदि ने सहयोग दिया।
फोटो नं. 1 एच.
छबील बरताते सेवक……………..(डा. आर. के. जैन)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here