महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह पर संगोष्ठी एवं मोरिंगा पाउडर वितरण

0
2

महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह पर संगोष्ठी एवं मोरिंगा पाउडर वितरण

अशोकनगर। महिला एवं बाल विकास विभाग अशोकनगर शहरी क्षेत्र मुख्यालय के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह पर वार्ड क्रमांक 19 और 20 के संयुक्त आयोजन में महत्वपूर्ण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में माताओं एवं कुपोषित माताओं के साथ सीधा संवाद कर अनुभव साझा किए गए।

कार्यक्रम में बच्चों को मोरिंगा पाउडर का वितरण भी किया गया। यह आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रसेन भिड़े के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अर्चना नामदेव व प्रियंका पवार पर्यवेक्षक के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महिलाओं ने वार्ड में लगने वाली झांकी के अंतर्गत भजन-कीर्तन का आनंद भी लिया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने कुपोषित माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक मीना जैन ने कुपोषण से बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला, जबकि सायरा बानो ने सावधानियों और दैनिक चर्या पर विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद शालिनी जैन को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से वार्डवासियों के बीच आपसी मिलन-जुलाव और प्रसन्नता का वातावरण बनता है और इन्हें निरंतर आयोजित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अनीता जैन और मीनू का विशेष सहयोग रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं मीना जैन, सायरा, अनुराधा, भावना त्रिपाठी, शबनम, विमलेश सहित अन्य वार्ड की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

चित्र परिचय माता रानी की झांकी में सम्मिलित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here