फागी संवाददाता
महावीरोदय धर्मस्थल क्षेत्र पर अष्टान्हिका महापर्व पर चले आठ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में समाज जनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते कर धर्म लाभ प्राप्त किया। इस पावन विधान का संचालन कोटा से पधारे पंडित उदयचंद जी शास्त्री के सान्निध्य में शास्त्र सम्मत विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ, उक्त विधान के अंतर्गत अभिषेक, पूजन, अर्घ्य समर्पण एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान अत्यंत श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ संपन्न किए गए। कार्यक्रम में अंतिम दिवस पर माँ जिनवाणी की विशेष पूजा एवं मंत्रोच्चार के साथ हवन कर विधान का मंगलमय समापन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर में विराजमान प्रतिमाओं के अलंकार तथा मंदिर के सौंदर्य-वर्धन से संबंधित कार्यों पर भी समाज में चर्चा हुई, जिस पर समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की,कार्यक्रम के समापन पर मंदिर कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री पंकज जैन, महामंत्री श्री विपिन कुमार जैन, कोषाध्यक्ष श्री अशोक कुमार जैन, सचिव श्री मुकेश कुमार जैन तथा कार्यकारी सदस्य श्री गौरव जैन एवं श्री अंकुश जैन ने समस्त समाजजनों का आभार व्यक्त किया,इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राकेश कुमार जैन ने कहा कि समाज की श्रद्धा, एकता और सहयोग ही धर्म कार्य को आगे बढ़ाने की वास्तविक शक्ति है।
राजाबाबू गोधा जैन गजट संवाददाता राजस्थान















