महावीर ठोले को आचार्य शांतिसागरजी पुरस्कार घोषित
खतौली (उत्तर प्रदेश) स्थित संयम भारती परिवार द्वारा आयोजित 15वीं राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता 2025–26 का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में छत्रपति संभाजीनगर के तथा श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा महाराष्ट्र प्रांत के महामंत्री महावीर दीपचंद ठोले को ‘चारित्र चक्रवर्ती आचार्य शांतिसागरजी महाराज प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
आचार्य अभिनंदनजी महाराज की सुशिष्या गणिनी आर्यिका रत्न श्री सुभूषणमति माताजी के मार्गदर्शन तथा आचार्य अनेकांत सागरजी की प्रेरणा से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। देशभर से कुल 841 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय था — “युद्ध एवं आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए अहिंसा की आवश्यकता”।
इस प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार दीक्षिता डबकर (बांसवाड़ा, राजस्थान) को तथा तृतीय पुरस्कार संजय जैन (नई दिल्ली) को प्रदान किया गया। निर्णायक के रूप में श्रीमती चंद्रकला शाह (इडर, गुजरात) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुरस्कार वितरण समारोह गणिनी आर्यिका सुभूषणमति माताजी के 42वें दीक्षा दिवस के अवसर पर उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभ स्तरों से उन्हें हार्दिक बधाइयाँ प्राप्त हो रही हैं।
Unit of Shri Bharatvarshiya Digamber Jain Mahasabha












